फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तीन मामलों में चोरों ने लाखों के जेवरात और रुपये चुराए

तीन मामलों में चोरों ने लाखों के जेवरात और रुपये चुराए

Sun, 03 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
तीन मामलों में चोरों ने लाखों के जेवरात और रुपये चुराए
तीन मामलों में चोरों ने लाखों के जेवरात और रुपये चुराए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर लाखों रुपये के जेवरात व लाखों रुपये की नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के जोशियान मोहल्ले में चोरी की सूचना मिलते ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और हाथों के निशान के नमूने लिए। वहीं सीआईए की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
सिटी पुलिस को दी शिकायत में चंद्रप्रकाश जोशी ने बताया कि उसका बेटा गोवा गया हुआ था और वह अपनी पत्नी के साथ शनिवार रात करीब 10 बजे जागरण में गया था। जागरण से वह रात करीब 2 बजे लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने रात को ही 100 नंबर पर चोरी की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चंद्रप्रकाश ने बताया कि चोर घर के अंदर से 10-11 तोले सोने के जेवरात व करीब 70-80 हजार रुपये नकदी चुराकर ले गए। रविवार सुबर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने हाथों के नमूने लिए और उसके बाद सीआईए-1 इंस्पेक्टर महावीर सिंह की अगुवाई में टीम भी पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोने की चेन व 70 हजार रुपये चोरी : गली नंबर सात जनकपुरी कालोनी कैथल से भी चोर घर का ताला तोड़कर अंदर से जेवरात व नकदी चुराकर ले गए। मकान मालकिन रमन कौर ने बताया कि चोर 26 से 30 नवंबर के बीच उसके घर का ताला तोड़कर अंदर रखी सोने की चेन व 70 हजार रुपये चुराकर ले गए। घर से करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। सिविल लाइन थाना के एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान से जेवरात व 70 हजार रुपये चोरी-गांव ब्राह्मणीवाला निवासी श्रीराम ने पुलिस को शिकायत दी है कि चोर गत 27 नवंबर की रात को उसकी दुकान से सोने का टीका, 3 चांदी के सिक्के, बैंक के कागजात व 70 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। कलायत थाने से जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed