फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शराब तस्करी के मामले में आधा दर्जन आरोपियों के कब्जे से 222 बोतल शराब बरामद

शराब तस्करी के मामले में आधा दर्जन आरोपियों के कब्जे से 222 बोतल शराब बरामद

Tue, 22 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
शराब तस्करी के मामले में आधा दर्जन आरोपियों के कब्जे से 222 बोतल शराब बरामद
तस्कारों से 222 बोतल शराब बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शराब तस्करी करने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 222 बोतल शराब व तस्करी में प्रयोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने कब्जे में ले ली है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पीआरओ ने बताया कि चौकी भागल एएसआई सुभाष चंद व हेड कांस्टेबल बलविंद्र की टीम भागल की नहर पटरी से गांव सिंह की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच कर प्रदीप सिंह निवासी भागल को काबू किया गया। आरोपी के कब्जे मेें 15 पेटी शराब से 180 बोतल बरामद की गई। क्योड़क चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल दयानंद ने शाम के समय कुलतारण निवासी जीत सिंह के कब्जे से 11 बोतल व इसी गांव निवासी महेंद्र के कब्जे से 8 बोतल शराब बरामद की गई। थाना चीका के एएसआई भीम सिंह की टीम ने आरोपी जय भगवान निवासी हरीगढ़ किंगण के कब्जे से 8 बोतल व इसी गांव निवासी रिशपाल के कब्जे से 12 बोतल शराब बरामद की गई। उधर थाना राजौंद पुलिस के हेड कांस्टेबल राजकुमार ने गांव रोहेड़ा निवासी विनोद को काबू करते हुए आरोपी के कब्जे से 3 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed