फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस ने की 535 बोतल बरामद

पुलिस ने की 535 बोतल बरामद

Sun, 04 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने की 535 बोतल बरामद
पुलिस ने की 535 बोतल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने एक बोलेरो से 40 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 3 मामलों में 535 बोतल बरामद है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि कठाना चौकी प्रभारी एएसआई बलवान सिंह की टीम गांव थुआ मोड़ किठाना पर नाकाबंदी किए हुए थी। तभी वहां पर पुलिस ने एक बोलेरो की तलाशी ली जिसमें से 40 पेटियों में कुल 480 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। चालक कोई परमिट या लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी राममेहर निवासी छातर जिला जींद को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अन्य मामले सीआईए-2 पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार की टीम ने अवैध शराब खुर्दा चलाने वाले जिला जींद के गांव सुदकैन खुर्द निवासी आरोपी कपिल के कब्जे में गांव कठवाड़ से 48 बोतल शराब बरामद की है। इस कड़ी में थाना सदर पुलिस के हेड कांस्टेबल राजबीर सिंह ने दिल्लोवाली निवासी सुबेश के कब्जे 7 बोतल ठेका शराब बरामद की है।
विज्ञापन

45 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद
राजौंद पुलिस ने बाइक के पीछे प्लास्टिक ट्यूब से 45 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि राजौंद पुलिस के एएसआई सत्यवान सिंह की टीम शाम के समय राजौंद से असंध रोड नहर पुल पर नाकाबंदी किए हुए थी। करीब 7 बजे असंध की तरफ से आए बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तभी चालक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाइक के पीछे बंधी प्लास्टिक ट्यूब के अंदर से पुलिस द्वारा 45 बोलत हथकढ़ी कच्ची शराब बरामद करते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच एचसी सतविंद्र सिंह कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed