{"_id":"5b8d7b3942c79246627aca69","slug":"141535998777-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान व पीरबाबा दानपात्र से नकदी तथा सामान चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान व पीरबाबा दानपात्र से नकदी तथा सामान चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान और पीरबाबा दानपात्र से नकदी व सामान चुराने वाला गिरफ्तार
1560 रुपये नकदी व अन्य सामान बरामद
कैथल। थाना शहर पुलिस द्वारा तलाई बाजार कैथल में जनसहयोग से एक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से मकान से चोरीशुदा टोटियां व अन्य सामान और पीरबाबा दानपात्र से चुराई गई 1560 रुपये नकदी बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रभात, एचसी राजेश व सिपाही संदीप की टीम एक सूचना मिलने के बाद तलाई बाजार पहुंची, जहां से पुलिस द्वारा करीब 19 वर्षीय आरोपी राजबीर निवासी खुराना रोड कैथल को गिरफ्तार किया गया। ढांड रोड कैथल निवासी अरविंद खुरानिया को 2 सितंबर की दोपहर घर के पड़ोसियों की मार्फत सूचना मिली कि उनके मकान से कुछ तोड़फोड़ की आवाज आ रही है। अरविंद व उसके साथ मकान में पहुंचे मदन खुराना द्वारा घर के अंदर से लगभग 19 वर्षीय राजबीर निवासी खुराना रोड कैथल को एक प्लास्टिक कट्टा सहित काबू कर लिया था।