{"_id":"5afc78224f1c1bcf408b5d58","slug":"141526495266-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय रेट से डबल हो रही है वसूली, बाइक के लिए 5 रुपये की बजाए 10 रुपये, कार के लिए 10 की बजाए 20 रुपये की वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तय रेट से डबल हो रही है वसूली, बाइक के लिए 5 रुपये की बजाए 10 रुपये, कार के लिए 10 की बजाए 20 रुपये की वसूली
Updated Wed, 16 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय रेट से डबल हो रही है वसूली, बाइक के लिए 5 रुपये की बजाए 10 रुपये, कार के लिए 10 की बजाए 20 रुपये की वसूली
बस अड्डा पार्किंग में लोगों से अवैध वसूली, सुबह के समय दुर्व्यवहार की भी शिकायतें
अधिकारियों की नाक तले चल रहा है गोरखधंधा, शिकायत का इंतजार कर रहे हैं अधिकारी
फोटो नंबर-03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नए बस स्टैंड पर स्थित पार्किंग में लोगों से अवैध वसूली हो रही है। तय रेट से लगभग डबल रेट लिए जा रहे हैं। रोडवेज के अधिकारी हैं कि शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। सुबह के समय मोटरसाइकिल खड़ा करते हुए कई लोगों को यहां काम कर रहे युवकों के दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ता है।
अमर उजाला की ओर से बुधवार को पार्किंग स्थल पर कार्यरत युवकों द्वारा रेटों में की जा रही मनमानी की पड़ताल की गई। इसमें पार्किंग के रेट निर्धारित किए गए रेटों से अधिक रुपये वसूले जा रहे थे।
अमर उजाला का प्रतिनिधि ग्राहक बनकर पहुंचा तो बताया दोगुना रेट:-पार्किंग स्थल पर ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी पर जब प्रतिनिधि ने पार्किंग में मोटरसाइकिल खड़ी करने का रेट पूछा गया तो इसका मूल्य पांच रुपये की बजाय दस रुपये बताया गया। इस पर उनसे कार की पार्किंग का रेट पूछा गया तो यह कहा गया कि आप पहले गाड़ी ले आइए उसके बाद आपको जायज रेट लगा दिया जाएगा। इसके बाद दोबारा पूछने पर इसका रेट 20 रुपये बताया गया। जबकि इसका निर्धारित मूल्य 10 रुपये है।
विज्ञापन
पांच की बजाय लिए दस रुपये:-
पार्किंग स्थल पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ा करके वापिस लौटे राहुल, अजय व सन्नी ने बताया कि उन्होंने बुधवार सुबह 7 बजे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। ठेकेदार द्वारा पार्किंग के लिए 5 की बजाय दस रुपये वसूले गए।
यह है रेट लिस्ट:-
रोडवेज विभाग की ओर से जारी निर्देशों के तहत साइकिल पार्किंग के लिए 12 घंटों के लिए एक रुपया, 24 घंटों के लिए 5 रुपये व मासिक पास 20 रुपये में बनाने का नियम है।
इसी प्रकार मोटरसाइकिल के लिए 12 घंटों के लिए पांच रुपये, 24 घंटो के लिए 10 रुपये व मासिक पास 100 रुपये में बनाने का नियम है। कार पार्किंग के लिए 12 घंटे के लिए 10 रुपये, 24 घंटो के लिए 15 रुपये व मासिक पास 200 रुपये में बनाने का नियम है।
रेटलिस्ट के नाम पर दीवार पर करवाई है पेंटिंग, बोर्ड पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं:-
नियमानुसार पार्किंग में लिए जाने वाले रेटों की पूरी सूची बाकायदा बोर्ड पर चस्पां करनी होती है। लेकिन यहां महज दीवार पर रेट लिखे हुए हैं। जब यहां काम कर रहे व्यक्ति से रेट लिस्ट के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि बस अड्डे के अंदर प्रदर्शित है। सेक्टर 19 निवासी दैनिक यात्री राजकुमार ने कहा कि यहां कार्यरत युवक हर रोज दुर्व्यवहार करते हैं।
पर्ची पर नहीं लिखा जाता पूरा नंबर, पूछा तो कहा कि हम तो इतना ही लिखेंगे:-
सुबह के समय बाइक खड़ा करने के लिए आने वाले लोगों को यहां कार्यरत एक युवक द्वारा दुर्व्यवहार भी किया जाता है। शहरवासी सुनील ने बताया कि जब वह यहां बाइक खड़ी करने के लिए गया तो बाइक को लाइन में खड़ा करने के लिए युवक ने दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उसने जो पर्ची काटकर दी, उसमें मोटरसाइकिल का महज पीछे का नंबर लिखा हुआ था, जब उसे कहा गया कि नंबर तो पूरा लिखकर दो, उसने कहा कि मैं तो इतना ही लिखूंगा।
अधिकारी लंबी चादर तान कर सोए हुए हैं
रोडवेज के आला अधिकारियों की नाक तले यह सब हो रहा है। लोग बस पकड़ने की जल्दी में शिकायत करना वाजिब नहीं समझते, लेकिन हर रोज उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ना रेट लिस्ट का प्रदर्शन, ना नियमानुसार रेट वसूली, ना स्लिप पर पूरा नंबर लिखा जाता, इसके बावजूद अधिकारी अनभिज्ञ हैं। वे शायद लंबी चादर तान कर सोए हुए हैं।
पार्किंग के ठेकेदार द्वारा किसी ग्राहक से अवैध रुप से निर्धारित रेट से अधिक रुपये लिए गए हैं, तो वह कार्यालय में मुझे इसकी शिकायत दें। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामकुमार
जीएम रोडवेज, कैथल।