फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जर0स शिक्षक से पढ़ी महिला उसी ने दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

जर0स शिक्षक से पढ़ी महिला उसी ने दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

Sat, 23 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
जर0स शिक्षक से पढ़ी महिला उसी ने दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम
महिला से टीचर ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कैथल के एक गांव की महिला से कुरुक्षेत्र के एक होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित महिला का टीचर है, महिला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की महिला ने बताया कि वर्ष 2012 में वह कैथल के एक गांव के आईटीआई में पढ़ती थी। यहां हीरा लाल शर्मा उनका टीचर था, जिसके उनके परिवार के साथ संबंध थे। दोनों परिवारों के लोग एक-दूसरे के घर आया जाया करते थे। आरोप है कि, 22 जुलाई को टीचर हीरालाल उसके घर पर आया और उसने उसके पति व उसको घर पर बुलाया। कहा कि उसकी पत्नी उनको बुला रही है। वह एक गाड़ी में उसके घर के लिए चल दिए। रास्ते में उसने उसके पति को एक दुकान पर बिठा दिया। बाद में उसे गाड़ी में रखी कोल्डड्रिंक्स पिलाई और कुरुक्षेत्र के एक होटल लेकर चला गया। जहां पर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसको वहां पर छह घंटे तक रखा और कहा कि अगर किसी को बताया तो उसको जान से मार देगा। बाद में आरोपी उसको पति का घर छोड़कर उसके घर पर आने का दबाव बना रहा है। एसआई दर्शना ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed