फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर ठगी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर ठगी

Wed, 14 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर ठगी
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर ठगी
विज्ञापन

विभाग ने किया अलर्ट, दो लाख रुपये तक की मदद देने के नाम पर फार्म भरवाने की एवज में वसूल रहे हैं पैसे

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें लोगों को इस योजना के तहत 2 लाख रुपये तक की मदद दिलवाने के बहाने फार्म भर कर वसूली का काम किया जा रहा है। इस बारे में सूचना मिलने पर विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग कैथल में कार्यरत जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू पसरीचा ने बताया कि शहरी क्षेत्र व गांव स्तर के कुछ हिस्सों में ये शातिर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं प्रधानमंत्री बेटी योजना आदि के नाम पर रोजाना लोगों से ठगी कर रहे हैं। ज्यादातर निर्धन परिवारों को ही निशाना बनाया जा रहा है। ये शातिर लोग बेटियों वाले परिवारों के बीच पहुंचते हैं और उन्हें उक्त योजना के तहत सरकार से 2 लाख रुपये तक की मदद दिलाने का आश्वासन देते हैं। पूछने पर कहते हैं कि सरकार की ओर से बेटियों वाले परिवारों की मदद के लिए ये फार्म भरवाए जा रहे हैं। फार्म में बेटी समेत पूरे परिवार की जानकारी दर्ज करते हैं और इसके एवज में 300 से 500 रुपये ले लेते हैं। इसके बाद चंपत हो जाते हैं। इस संबंध में बहुत से लोग महिला एवं बाल विकास विभाग को शिकायतें कर चुके हैं।
विज्ञापन

रेनु पसरीचा ने इस तरह की कोई भी योजना होने से इंकार किया है। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया की सरकार और विभाग की ओर से फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही। जो भी कार्य चल रहा है, पूरी तरह से गलत है। लोग इनके झांसे में न आए। यदि इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आपके घर आता है तो विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed