फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चूरापोस्त व डोडापोस्त सहित एक काबू

चूरापोस्त व डोडापोस्त सहित एक काबू

Mon, 25 Mar 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
चूरापोस्त व डोडापोस्त सहित एक काबू
चूरापोस्त और डोडापोस्त सहित एक काबू
विज्ञापन

कैथल। महमूदपुर पुलिस चौकी पुलिस कर्मियों ने एक तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 2.1 किलो डोडापोस्त, 2 किलो चूरापोस्त सहित हजारों रुपये मूल्य का 4 किलो 100 ग्राम नशीला पदार्थ तथा तस्करी में प्रयुक्त बगैर नंबर की टीवीएस स्कूटी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिलने के बाद चौकी महमूदपुर प्रभारी एसआई रोशन लाल, एचसी जगदीप सिंह व सिपाही राजेंद्र सिंह की टीम द्वारा दोपहर बाद हांसी-बुटाना लिंक नहर पुल मलिकपुर पर नाकाबंदी की गई। पुलिस द्वारा कुछ समय बाद कच्ची पटरी समाना पंजाब की तरफ से एक सफेद रंग की स्कूटी पर आ रहे संदिग्ध को काबु किया गया, जिसकी पहचान जोगा सिंह निवासी मलिकपुर के रुप में हुई। दोनों के नास से 2 किलो 100 ग्राम डोडापोस्त तथा दूसरे पोलिथिन से 2 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद हुई। थाना गुहला में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे थाना गुहला के एसआई जगबीर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 24 मार्च को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed