फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरों ने कई जगह लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी किया

चोरों ने कई जगह लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी किया

Thu, 23 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने कई जगह लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी किया
चोरों ने कई जगह लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी किया
विज्ञापन

कैथल। चोरों ने कई जगह सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ सेवा सिंह ने बताया कि चोर गांव सिरसल में एक किसान जय सिंह के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। जिसमें किसान का 22 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार से एक अन्य मामले में अमरगढ़ गामड़ी गली नंबर 5 कैथल निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि चोर उसके ट्रक के पांच जोड़ी टायर चोरी कर ले गए। सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं हुडा सेक्टर 19 में दुकान मालिक सज्जन गांधी ने बताया कि चोर उसकी सेक्टर 19 पार्ट-एक में दुकान से 2 मोबाइल चुराकर ले गए। चोर उसी के पड़ोसी अमित की ज्वैलरी की दुकान से भी 60 हजार रुपये के जेवरात चुराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed