{"_id":"5a91b3f64f1c1bb2208bb117","slug":"131519498230-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग युवती के साथ मारपीट कर अपहरण का प्रयास, परिजनों को देख कर भागे युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग युवती के साथ मारपीट कर अपहरण का प्रयास, परिजनों को देख कर भागे युवक
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग किशोरी के साथ मारपीट कर अपहरण का प्रयास, परिजनों को देख कर भागे युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चीका में एक नाबालिग किशोरी के साथ मारपीट कर तीन युवकों ने उसका अपहरण का प्रयास किया। लेकिन सामने से परिजनों को देखकर युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना प्रबंधक चीका इंस्पेक्टर जितेंद्र की अगुवाई में एएसआई हरप्रीत कौर की टीम द्वारा आरोपी गुरजंट सिंह व अनूप दोनों निवासी मालखेड़ी तथा आरोपी संदीप निवासी ढंडौता को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक गांव वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 फरवरी को उसकी बेटी को मालखेड़ी निवासी गुरजंट सिंह, अनूप व दंडौता निवासी संदीप ने चीका में आईटीआई के पास से मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया। पटियाला रोड पर लड़की के परिजनों को देखकर आरोपी युवक अपहृत लड़की को छोड़कर फरार हो गये। बाद में पुलिस ने सूचना मिलने पर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से अपहरण की वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। नाबालिग के बयान माननीय न्यायालय के समक्ष कलमबद्ध करवाने के बाद उसे वारसान के सुपुर्द कर दिया गया।
एक अन्य मामले की जांच के दौरान डीएसपी सीटी सतीश गौतम द्वारा आरोपी जीता निवासी धौंस को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सदर अंतर्गत के एक गांव निवासी विवाहिता की शिकायत अनुसार उपरोक्त आरोपी 20/21 फरवरी की रात बुरी नीयत के साथ उसके कमरे में घुस गया था। चारों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।