फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ठंड में चोरों की बल्ले बल्ले, कई जगह लगाई सेंध

ठंड में चोरों की बल्ले बल्ले, कई जगह लगाई सेंध

Thu, 11 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
ठंड में चोरों की बल्ले बल्ले, कई जगह लगाई सेंध

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ठंड व कोहरे का मौसम चोरों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। चोरों ने कई जगहों पर सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी किया है। वहीं कार्रवाई के नाम पर पुलिस महज केस दर्ज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रही है।
दिन में ही लगाई घर में सेंध : अशोका गार्डन कालोनी में बुधवार को दिन-दहाड़े चोर बंद मकान में दीवार फांदकर घुसे चोर अंदर वाले दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके का दौरा किया। जिस मकान में चोरी हुई है यह कालोनी शहर के बीचों-बीच स्थित है। अति सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। इसके बावजूद दिन में सरेआम चोरी की घटना को अंजाम देना पुलिस सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल खड़ा कर रहा है। मकान मालिक संदीप कुमार ने बताया कि वह पुराना बस अड्डा के पास डिश एजेंसी चलाता है। बुधवार को दोपहर के समय अपनी मां को गांव छोड़ने के लिए गया था। वापस आया तो मकान के बाहर का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। चोर अलमारी में रखे सोने के जेवरात सहित नकदी भी चोरी कर ले गए। सोने व चांदी के जेवरातों में अंगूठी, गले की चेन सहित अन्य दो लाख के करीब जेवरात शामिल थे। वहीं 70 हजार के करीब नकदी थी जो चोर लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

कई और घरों को चोरों ने बनया निशाना
वहीं सोगियान मोहल्ला निवासी दीप्ति गर्ग ने बताया कि 8 जनवरी की रात को वह घर से बाहर गए हुए थे। पीछे से चोर उसके घर में घुसकर 25 चांदी के सिक्के व 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल प्रभात राविश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पूंडरी के गांव रमाणा-रमाणी निवासी सतपाल ने बताया कि आठ जनवरी की रात को चोर उसके पशु प्लॉट से दो भैंस चोरी कर ले गए। उन्होंने उसका पीछा भी किया। लेकिन चोर भागने में कामयाब हो गए। चोरी हुए भैंस की कीमत करीब 80 हजार रुपये थी। हेड कांस्टेबल जोगिन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मॉडल टाउन जींद रोड निवासी कुलदीप गर्ग ने बताया कि एक जनवरी की रात को चोर लेखराज शैलर से 30 बैग बिनौला खल चोरी कर ले गए। चोरी हुए बिनौला बैग की कीमत करीब 30 हजार रुपये थी। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा चोर दो जगहों से मोटर साइकिल व एक ट्रांसफार्मर का सामन भी चोरी कर ले गए।

बंद मकान में चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने मौके का दौरा किया है। आसपास के मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जेवरात, नकदी व अन्य सामान कितना चोरी हुआ है, इस बारे में अभी शिकायत मकान मालिक की तरफ से नहीं आई है, जैसे ही शिकायत आती है तो केस दर्ज किया जाएगा। चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास रहेगा।

जसवंत सिंह, एसएचओ, सिविल लाइन थाना।

पुलिस की रात को गश्त बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए है। रात के 12 बजे से लेकर 3 बजे के बीच में विशेष पेट्रोलिंग करवाई जाएगी। इसके अलावा साइबर टीम इसके पीछे काम कर रही है। जल्द की चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
आस्था मोदी, एसपी


ठंड में चोरों की बल्ले-बल्ले, कई जगह लगाई सेंध
फोटो नंबर- 26, 27
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed