फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पूंडरी में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरों ने लगाई सेंध

पूंडरी में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरों ने लगाई सेंध

Wed, 20 Mar 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरों ने लगाई सेंध
एक ही रात में तीन दुकानों में चोरों ने लगाई सेंध
विज्ञापन

हजारों रुपयों की नकदी व सामान चोरी
फोटो संख्या-8
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी से चोरियां थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार रात भी फतेहपुर-पूंडरी में पूंडरी बस स्टेंड के नजदीक तीन दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपयों का सामान व नकदी ले उड़े।
पुलिस को दी शिकायत में दुकानदारों रामपाल प्रेमी, ईश्वर व शेखर वालिया ने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने एक साथ उनकी दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की। रामपाल प्रेमी के बूट हाउस की तीसरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और दुकान का गल्ला तोड़कर 12 हजार रुपये नकद व 10 जोड़ी जूते चोरी कर ले गए। दुकानदार ईश्वर ने बताया कि उनके टायर हाउस से दुकान की छत से चोर अंदर दाखिल हुए और गल्ले से 5 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। वहीं शेखर वालिया ने बताया कि आरओ प्लांट से चोर 2 आरओ व लगभग 15 हजार रुपयों का सामान ले उड़े। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के ब्लाक अध्यक्ष योगेश उप्पल, जिला उपाध्यक्ष हरीश लाल, व्यापार मंडल पूंडरी प्रधान सतपाल चुग, चेयरमैन संदीप गर्ग, नरेंद्र गोलन, मोहन राणा, रजत छाबड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र गर्ग व राजकुमार गर्ग ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पूंडरी में हुई ज्यादातर चोरियों में नशेड़ियों का हाथ हो सकता है और गुरु ब्रह्मानंद चौक से तहसील तक लगी लाइटों का बंद होना भी पूंडरी में चोरियां बढ़ने का कारण हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगर शहर की यह लाइटें जलती तो शायद ही चोर ऐसा करने का साहस कर पाते। अमर उजाला ने पूंडरी में बुझी हुई लाइटों का समाचार प्रमुखता से छापा था। जो कि पूंडरी की मुख्य समस्या है और रात को इस सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है और अंधेरे का फायदा उठाकर चोर पूंडरी में चोरियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस बारे में चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed