{"_id":"5b8594d642c7924631102d7d","slug":"121535481046-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने कई जगह लगाई सेंध, लाखों रुपये का सामान चोरी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने कई जगह लगाई सेंध, लाखों रुपये का सामान चोरी किया
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने कई जगह लगाई सेंध
कैथल। चोरों ने कई जगह सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में ज्ञानप्रकाश ने बताया कि गत 25 अगस्त को शाम के समय घर का ताला लगाकर पत्नी के साथ वह अपनी ससुराल पिहोवा गया था। जब वे रक्षाबंधन का पर्व मनाकर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर में से चोर तीन हजार रुपये नकदी, सोने के जेवरात पैन ड्राइव व अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए।
दूसरे मामले में कलायत के वार्ड नंबर 9 निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि वह 15 साल से कैथल रहता है। उसका पुस्तैनी मकान कलायत में है। चोर वहां से सोने की नाथ, टीका, सोने की बाली, टोपस, 300 ग्राम चांदी, पीतल की परांत, चांदी की मूर्ति, कांच की शीनरी, दस गिफ्ट पैकेट, पांच कंबल, दरिया व स्टील के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं कैथल निवासी धीरज कुमार ने बताया कि चोर बैंक के अंदर से एयर कंडिशनर का कॉपर पाइप चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है।
मालगाड़ी से 25 कट्टे गेहूं चुराए, पुलिस ने बरामद किए, एक को हिरासत में लिया
कैथल। सोमवार रात को अमरगढ़ गामड़ी के पास मालगाड़ी से गेहूं के 25 कट्टे चुराने की बात सामने आई है। मौके पर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने एक युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है। वहीं 25 कट्टों को लेकर अभी तक कोई शिकायत देने के लिए आगे नहीं आया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि मालगाड़ी से चोरी किए गए गेहूं के 25 कट्टे बरामद कर लिए गए हैं। लोगों की सूचना के बाद वे मौके पर गए थे। अभी तक इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालगाड़ी कुरुक्षेत्र से चली थी। जैसे ही कैथल के बड़े रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तो अंदर से कई कट्टे नीचे डाल दिए। यह देख रेलवे लाइन के आसपास कालोनी के लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने विरोध करना शुरू किया तो चोर वहां से भाग गए। एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।