फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिला जेल में बंदी व कैदियों के दो गुटों में झगड़ा

जिला जेल में बंदी व कैदियों के दो गुटों में झगड़ा

Sat, 23 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में बंदी व कैदियों के दो गुटों में झगड़ा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला जेल में शुक्रवार सुबह बंदी व कैदियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। जिससे जेल में एक बार तो हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मचारियों ने मुश्किल से झगड़े को शांत करवाया। इस झगड़े में दो कैदी व एक बंदी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अभी तक पुलिस को झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है दोनों गुटों की जेल से बाहर की ही रंजिश है। जेल की डीएसपी सुरेन्द्र कुमार की शिकायत पर शहर पुलिस ने दोनों गुटों के 9 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
शहर पुलिस को दी शिकायत में जेल डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े 9 बजे बंदी मलकीत, कैदी बंदी दीपक, हवालती बंदी प्रवीण, सुखदेव के साथ गुट बनाकर कैदी बंदी ज्ञानी, हवालती बंदी राजेन्द्र, नरेन्द्र, जगसीर व मुकेश ने गुट बनाकर जेल कैंटीन के पास झगड़ा किया। झगड़े में कैदी बंदी ज्ञानी, मलकीत, सुखदेख को चोटें आई हैं, जिनको इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक झगड़े के कारणों को पता नहीं चल पाया है। उन्होंने शहर पुलिस में मामला दर्ज कर झगड़े के कारणों का पता करके कार्रवाई करने को लिखा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि जेल में सुबह-सुबह हुए इस झगड़े के कारण हड़कंप मच गया। बंदियों व कैदियों को पुलिस ने मुश्किल से अलग किया। बाद में दोनों गुटों के अलग-अलग बंदियों व कैदियों की जानकारी जुटाई गई। जेल सूत्रों के अनुसार झगड़े का कारण जेल से बाहर की कोई रंजिश बताई जा रही है। लेकिन कैदी किस बात पर भिड़े हैं फिलहाल कोई इसका खुलासा नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने डीएसपी जेल की शिकायत पर मलकीत, दीपक, प्रवीन, सुखेदज, ज्ञान, राजेन्द्र, नरेन्द्र, जगसीर, मुकेश के खिलाफ जेल में मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक झगड़े के कारणों को पता नहीं चल पाया है।
डीएसपी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि जेल में झगड़े के कारणों का पता लगाने के लिए केस दर्ज करवा दिया है। इनमें जेल से बाहर की रंजिश की आशंका है। जिसके कारण दोनों गुटों में झगड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विचाराधीन कैदी के जूतों में मिला मोबाइल
कैथल। जिला जेल में मोबाइल मिलना अब आम सी बात हो चली है। तमाम सुरक्षा प्रबंधों को धत्ता बताते हुए लगभग हर सप्ताह यहां मोबाइल पकड़ा जा रहा है। लेकिन जेल प्रशासन इस बात की जानकारी लगाने में असफल नजर आ रहा है कि आखिर मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचते हैं।

शहर पुलिस को दी शिकायत में जेल डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे उप अधीक्षक जेल में विपिन कुमार की अगुवाई में जेल के बैरक नंबर चार के कमरा नंबर चार से चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विचाराधीन कैदी धर्मेंद्र के जूतों से मोबाइल फोन बरामद किया गया। जिसमें एक एयरटेल कंपनी की सिम भी बरामद हुई है। उस मोबाइल फोन पर एक फोन आया। जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने धर्मेंद्र उर्फ धर्मा से बातचीत करवाने की बात कही। धमेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसने उस मोबाइल से कई अन्य कैदी व बंदी लोगों की बातें करवाई हैं। जिसपर डीएसपी ने पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। एएसआई रोहतश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जिला जेल में बंदी और कैदियों के दो गुट भिड़े, तीन घायल
जेल डिप्टी सुपरीटेंडेंट की शिकायत पर 9 के खिलाफ जेल में मारपीट करने का मामला दर्ज

फोटो नंबर- 22
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed