{"_id":"5a2d7ce44f1c1ba7678c0c44","slug":"121512930532-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव कसान में घरेलू कलह व दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता को ससुरालजनों ने जहर देकर मार दिया। विवाहिता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति, देवर व नंनद पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों आरोपी घर से फरार हैं।
पुलिस को दी शिकायत में भाई कपिल शर्मा निवासी गांव ढाठरथ जिला जींद ने बताया कि उसकी बहन ऊषा की शादी 23 नवंबर 2015 को गांव कसान निवासी विक्की शर्मा के साथ की थी। शादी के बाद से उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज के लिए परेशान किए जाने व मारपीट की शिकायत ऊषा गुडग़ांव व जींद पुलिस को भी दी थी। लेकिन पंचायत में पति विक्की द्वारा बार-बार माफी मांगे जाने के बाद ऊषा ने अपनी शिकायत वापिस ले ली थी। शनिवार रात करीब 9 बजे एक षडयंत्र के तहत पति विक्की, देवर अशोक व नंनद मीनू ने ऊषा को जबरदस्ती जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ऊषा अपने पीछे एक वर्ष की लडक़ी को छोड़ गई है।
राजौंद थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रामकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति, देवर व नंनद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका का चिकित्सकों एक बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवा गया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का मामला
राजौंद पुलिस ने