फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महिला से सामूहिक दुष्कर्म

महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कलायत (कैथल)।
कलायत के गांव में सजूमा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिला जींद के गांव की एक महिला के बयान पर कलायत पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज किया है।
महिला ने बताया कि वह जिला शिमला के गांव रोहड़ू की रहने वाली है। उसकी शादी जिला जींद के गांव में हुई है। वह अपने मायके से रिश्ते में देवर लगने वाले पड़ोसी काला के साथ वापस आ रही थी। कैथल के बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद काला ने अपनी बुआ के लड़के जस्सा को कैथल बस स्टैंड पर बुला लिया। वे तीनों जस्सा की मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव की ओर चल दिए। उनकी नीयत में शुरू से ही खोट था। वे उसको उसके गांव की बजाय कलायत के गांव सजूमा के एक ढाबे में ले गए। उन्होंने कहा कि अब रात हो गई है वह यहीं पर रुकेंगे। सुबह अपने गांव को चलेंगे। उन्होंने वहां अपने एक और दोस्त राकेश को भी बुला लिया। रात को काला, जस्सा और राकेश ने उसके साथ गैंगरेप किया। सुबह होटल का मालिक उसे उसके कहने पर कलायत के बस स्टैंड पर छोड़ गया। जहां से बस पकड़ कर वह कैथल पहुंची। वहां उसने अपने पति को फोन करके बुला लिया और वे अपने गांव पहुंच गए। दो दिन तक वह घबराई हुई थी। इसके बाद उसने सारे मामले की जानकारी उचाना थाना में दी। मामला कलायत थाना का होने के कारण उचाना पुलिस उसे कलायत लेकर आई।
विज्ञापन

महिला एएसआई हरप्रीत ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीन के खिलाफ 376 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया। गैंग रेप की घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह हरकत में है। घटना से जुड़े हर पहलु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed