फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नशीदा पदार्थ सुंघाकर महिला से दुष्कर्म

नशीदा पदार्थ सुंघाकर महिला से दुष्कर्म

Thu, 27 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नशीदा पदार्थ सुंघाकर महिला से दुष्कर्म
नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

महिला पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 17 जुलाई को उसका पति उसके ताऊ के लड़के के ऑपरेशन का पता करने के लिए जींद गया था। वह घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। दोपहर को 12 बजे आरके पुरम कॉलोनी निवासी राधे श्याम आकर दरवाजा खटखटाया कि वह उनका रिश्तेदार है। उसने उसके पति को फोन करने के लिए कहा। वह घर के अंदर आ गया। राधे श्याम ने फोन घर पर छोड़ने की बात कहते हुए उसको नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद उसने पति को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी। महिला ने पुलिस ने गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

महिला थाने की एसआई सुनीता ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरके पुरम निवासी राधे श्याम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed