{"_id":"5c572f1dbdec22738813b1a8","slug":"11549217565-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक नौजवान युवक की मौत व एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक नौजवान युवक की मौत व एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक युवक की मौत व एक घायल
कैथल। गत दिवस गांव बड़सीकरी के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कलायत के गांव कलासर निवासी सोहन लाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पशुओं का डॉक्टर है। उसने गांव बड़सीकरी में अपनी दुकान की हुई है। एक फरवरी को वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इस दौरान कलासर गांव के ही दो युवक अमनदीप व अमित दवा लेने के लिए बाइक से बड़सीकरी आ रहे थे। बड़सीकरी आरा के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात कार चालक ने उनको सीधी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसमें उनको काफी चोटें आई। इलाज के लिए दोनों को सरकारी अस्पताल कलायत ले आए। जहां से दोनों को सरकारी अस्पताल कैथल रेफर कर दिया। सरकारी अस्पताल कैथल में अमनदीप को मृत घोषित कर दिया और अमित का दलाज चल रहा है। हेड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।