{"_id":"597a2e434f1c1b20798b4706","slug":"11501179459-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला जबरदस्ती रात को जहर पिलाने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला जबरदस्ती रात को जहर पिलाने का मामला
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने ससुरालियों पर लगाया जहर पिलाने का आरोप
राजौंद पुलिस ने पति, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजौंद के गांव तारागढ़ में विवाहित महिला को जबरदस्ती जहर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, देवर, सुसर व ननद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव तारागढ़ निवासी नरेश देवी ने बताया कि 14 साल पहले उसकी शादी तारागढ़ निवासी बलजीत के साथ हुई थी। पति, ससुर, ननद व देवर उसके साथ पहले भी मारपीट करते थे। 20 जुलाई की रात साढ़े 10 बजे वह और उसका बेटा कमरे में सोए हुए थे। तभी उसका पति बलजीत, देवर पवन, ननद कमला देवी, ससुर जागर सिंह ने आवाज लगाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। उन्होंने मुझे चारपाई पर गिरा दिया। मेरे पति बलजीत व देवर पवन ने हाथ और उसके ससुर ने पैर पकड़ लिए। ननद कमला ने उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। तभी उसका लड़का उठकर बाहर चला गया और आवाज लगाने लगा। उसके लड़के की आवाज सुनकर उसकी बहन व उसका जीजा वहां पर आए। उन्होंने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिला करवाया। 23 जुलाई को निजी अस्पताल से उसको छुट्टी मिली है। महिला ने बताया कि पति बलजीत, देवर पवन, ननद कमला व ससुर जागर ने उसको जबरदस्ती जहर पिलाया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
राजौंद थाना के एएसआई बीरभान ने बताया कि पुलिस ने महिला नरेश देवी की शिकायत पर उसके पति बलजीत, देवर पवन, ससुर जागर व ननद कमला के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।