{"_id":"5c6864e8bdec2217fc33ecaf","slug":"111550345448-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आई स्कूटी सवार तीन युवतियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आई स्कूटी सवार तीन युवतियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंबाला रोड पर शनिवार शाम कैथल क्लब के निकट डिवाइडर से सड़क पार कर रही स्कूटी सवार तीन युवतियां कार की चपेट में आ गईं। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें शाह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी कार में फंस कर काफी दूर तक घिसटते हुए चली गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में दो युवतियां पहले कार के शीशे पर, फिर छत पर और बाद में सड़क पर उछल कर जा गिरीं। एक युवती स्कूटी व कार में फंसी रहीं। मिली जानकारी के अनुसार कैथल क्लब के निकट अंबाला रोड पर डिवाइडर से स्कूटी सवार तीन युवतियां सड़क पार करने लगी तो अंबाला की ओर से आ रही एक कार के साथ स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसके चलते स्कूटी पर सवार दो युवतियां कार के शीशे पर उछल कर जा गिरीं। जिसमें शीशा टूट गया। इसके बाद दोनों युवतियां कार की छत पर उछल कर जा गिरी और बाद में सड़क पर गिर गईं। एक युवती कार व स्कूटी के बीच फंसी रहीं और काफी दूर तक कार स्कूटी को घसीट कर ले गईं। बाद में लोगों ने मुश्किल से उसे बाहर निकाला और तीनों युवतियों को शाह अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे के बाद मौके लोगों की भीड़ लग गई। घायल युवतियों की पहचान आशू, सोनिया व आस्था के रुप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है। घायलों के ब्यान दर्ज करने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।