फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एक कार, घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी चोरी

एक कार, घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी चोरी

Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
एक कार, घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी चोरी
एक कार, घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर एक कार, जेवरात, नकदी व एक मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में हुड्डा पूंडरी निवासी अशोक जावा ने बताया कि 18 नवंबर की रात को उसकी ब्लोरो कार किसी ने चोरी कर ली। चोरी हुई कार की कीमत पुलिस ने करीब दो लाख रुपये आंकी है। पूंडरी पुलिस के एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में हुडा सेक्टर-18 निवासी महिला सोमलता ने बताया कि 19 नंवबर की रात को चोर उसके घर से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व 32 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी है। हैड कांस्टेबल अमरजीत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।तीसरे मामले में न्यू करनाल रोड अमरगढ़ गामड़ी निवासी टॉनी ने बताया कि 20 नवंबर को एसबीआई ब्रांच के पास से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हैड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed