फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तस्करी करने की आरोपी महिला काबू

तस्करी करने की आरोपी महिला काबू

Fri, 05 Apr 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
तस्करी करने की आरोपी महिला काबू
तस्करी करने की आरोपी महिला काबू
विज्ञापन

कई मामले दर्ज हैं महिला के खिलाफ
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने एक अधेड़ उम्र की महिला को नशा तस्करी के मामले में काबू किया है। महिला के खिलाफ चूरापोस्त व स्मैक तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। साथ ही उसके दो पुत्रों व एक नाबालिग पौत्र के खिलाफ भी इसी प्रकार के मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक मामले में आरोपी महिला के पुत्र को माननीय न्यायालय द्वारा सजायाब किया जा चुका है। जो जेल में बंद है। महिला के कब्जे से एएसटी द्वारा 8 ग्राम स्मैक तथा 3150 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। आरोपी महिला 4 अप्रैल को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दी गई।

एएसटी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की टीम ने अमरजीत कौर उर्फ कबरी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी सिरटा रोड सैंसी बस्ती के बारे में सूचना मिली थी कि वह स्मैक बेच रही है। महिला कांस्टेबल प्रवीन को शामिल कर सैंसी बस्ती में दबिश दी गई, जहां से करीब 55 वर्षीय संदिग्ध महिला अमरजीत को हाथ में लिए कपड़े के पर्स सहित काबू कर लिया गया। डीएसपी एईसी कुलभूषण को बुलाकर उनके समक्ष नियमानुसार कार्रवाई में 8 ग्राम स्मैक तथा 3150 बरामद हुई। राशि उसने स्मैक बेचकर कमाई थी। थाना शहर में मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर पहुंचे एएसआई विजेंद्र सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed