फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कनेडा भेजने के नाम पर अमेरिका भेजा, 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी, अब पीडल निवासी युवक जर्जिया जेल में बंद

कनेडा भेजने के नाम पर अमेरिका भेजा, 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी, अब पीडल निवासी युवक जर्जिया जेल में बंद

Thu, 24 Jan 2019 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
कनेडा भेजने के नाम पर अमेरिका भेजा, 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी, अब पीडल निवासी युवक जर्जिया जेल में बंद
कनाडा भेजने के नाम पर अमेरिका भेजा, पीडल निवासी युवक जार्जिया जेल में बंद
विज्ञापन

-पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में छह पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चीका के गांव पीडल में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिस पर चीका पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव पीडल निवासी निरंजन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसक लड़का राजेश कुमार ने प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का डिप्लोमा किया है। वह विदेश जाने का इच्छुक था। वह 2017 में एक व्यक्ति कुलवंत सिंह बाखाली के संपर्क में आया। कुलवंत ने उसे बताया कि हाकम सिंह, उसका लड़का गुरपाल सिंह, व उसकी पुत्र वधू रीना देवी निवासी दिवाना विदेश भेजने का काम करते हैं और उनके विदेशों में एजेंटों से संबंध हैं। उन्होंने काफी लोगों को विदेशों में भेजकर वहां पर उनको काम दिलवाया है। आरोपी ने उसको हाकम सिंह व उसके लड़के गुरपाल सिंह से मिलवाया और उसके बेटे राजेश को कनाडा भेजने की बातचीत की। उसने 35 लाख रुपये की मांग की और कहा कि आपके लड़के को कानूनी तरीके से अमेरिका भेजकर वहां अच्छी कंपनी में काम दिलवा देंगे। वह 3 से 4 लाख रुपये महीना कमा सकेगा। उन्होंने उसके लड़के के पासपोर्ट व फोटोग्राफ लिए व कागजात तैयार करवाने की बात कही। 15 जुलाई 2017 को 12 लाख रुपये आरोपी ने अपने खाते में जमा करवा लिए। आरोपियों ने उसके लड़के के फर्जी कागजात तैयार करवाए। इसके बाद बकाया 25 लाख रुपये की मांग की। उसने अपनी काफी सारी जमीन बेचकर यह रकम दी थी। इसके बाद 28 सितंबर 2017 तक सारी रकम अदा कर दी थी। आरोपी ने उसके लड़के के अमरीका के फर्जी कागजात तैयार करवा दिए। 11 अक्तूबर 2018 को अमरीका की फ्लाइट तैयार करवा दी। उसने उसके लड़के को अमेरिका के मैक्सिको के बार्डर की दीवार पर छोड़ दिया और बताया कि जब भी मौका लगे उसे वह दीवार फांदकर अंदर घुसना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद निरंजन ने फोन पर संपर्क किया तो आरोपियों ने बताया कि राजेश जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। इसलिए उसको पुलिस ने पकड़ लिया और वह अब जार्जिया जेल में कैद है। जब वह अपने पैसे वापस मांगने गए तो आरोपियों ने कहा कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने हाकम सिंह, पुत्र गुरपाल सिंह, पत्नी रीना देवी निवासी दिवान, कुलवंत सिंह निवासी रतनगढ़, करनैल सिंह निवासी बाखली, प्रवीन कुमार निवासी हथीरा के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed