{"_id":"5b8adee542c792462d1355d2","slug":"101535827685-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज शराब की चलती भट्ठी 33 बोतल अवैध शराब व 15 किलोग्राम लाहण बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाजायज शराब की चलती भट्ठी 33 बोतल अवैध शराब व 15 किलोग्राम लाहण बरामद, दो गिरफ्तार
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब और लाहण बरामद, दो गिरफ्तार
कैथल। सीआईए-1 व थाना सीवन पुलिस द्वारा दोपहर के समय गश्त के दौरान दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी काबू किए हैं, जिनके कब्जे से अवैध शराब की चलती भट्ठी, 33 बोतल शराब तथा 15 किलो लाहन बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर की अगुवाई में क्राइम ब्रांच के सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम दोपहर के समय गश्त दौरान गांव कागथली बस अड्डा पहुंचे। पहले से ही वहां मौजूद सीआईए-1 के एएसआई तिलकराज ने उनको सूचना दी कि डेरा कांगथली निवासी गुरदीप सिंह जमीन ठेका पर लेकर खेती करता है, जो अवैध शराब निकालने व बेचने का आदी है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को खेत के कोठा से दबोचा लिया। उसके कब्जे से तैयार हो चुकी 15 बोतल शराब व 15 किलोग्राम लाहण बरामद हुआ। प्रवक्ता ने बताया इसी दोपहर थाना सीवन के हेड कांस्टेबल संजय, एएसआई सतीश कुमार व सिपाही सोनू की टीम गश्त के दौरान कांगथली गामड़ी की तरफ आ रही थी। जहां तलाशी के दौरान बलकार सिंह निवासी कांगथली के कब्जे से 18 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।