{"_id":"5ac7ba214f1c1bf5618b5e08","slug":"101523038753-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल पुलिस की एटीएम से ठगी मामले में बड़ी सफलता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैथल पुलिस की एटीएम से ठगी मामले में बड़ी सफलता
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड का कोड पूछकर खाते से नकदी निकालने के आरोप में युवक गिरफ्तार
झारखंड से शातिर अभियुक्त को पकड़ा, तीन दिन के रिमांड पर लिया
पूछताछ जारी
फोटो संख्या-16
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मोबाइल पर एटीएम नंबर और कोड पूछते हुए हजारों रुपये की राशि हड़पने के आरोपी को पुलिस ने झारखंड से मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि गांव आंहू निवासी रामकरण की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसमें एक नंबर से फोन आने के दौरान एक व्यक्ति ने स्वयं को एक बैंक की मुंबई ब्रांच मुख्यालय का मैनेजर बताते हुए कहा कि आपका कार्ड काफी पुराना हो चुका आपका एटीएम कार्ड बंद होने जा रहा है, अगर आप अपना एटीएम व आधार कार्ड नंबर दे दोगे तो आपका अकाउंट अपडेट करते हुए बचाया जा सकता है। उनके झांसे में आकर उसने दोनों नंबर बता दिए गये, तो अज्ञात व्यक्ति ने फोन काट दिया। कुछ समय बाद ही उसके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आया, जिसको उसी शातिर जालसाल ने दोबारा फोन करके पूछ लिया। इसके बाद उसके खाते से 3 बार मैसेज आए, जिनमें 25,290 रुपये नकदी काटी जा चुकी थी। उसने अंजान व्यक्ति के पास फोन किया कि उसके खाते से नकदी कटी है, तो उसने आश्वस्त किया कि 24 घंटे मध्य आपके खाते में पैसे वापिस आ जाएंगे। इसके बाद ना तो उस नंबर पर संपर्क हुआ और ना ही नकदी आई। पुलिस ने इस मामले में गांव चुटियारो जिला कोडरमा झारखंड निवासी दीपक कुमार के तौर पर पहचान करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानतीय गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया। थाना ढांड पुलिस के हेडकांस्टेबल रणदेव व हवलदार मोहन लाल की टीम द्वारा लगभग 20 वर्षीय आरोपी प्रदीप कुमार को काबू कर अदालत से 3 दिन का राहदारी रिमांड हासिल करते हुए थाना ढांड लाया गया। जहां 5 अप्रैल को सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण लाल द्वारा जांच दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रबंधक ढांड सुभाष चंद की अगुवाई में पूछताछ दौरान जानकारी मिली कि आरोपी द्वारा ऑनलाइन खरीददारी करते हुए धोखाधड़ी की गई है। आरोपी ने कबूला कि वह कोडरमा के सरकारी कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। उसकी वर्ष 2015 दौरान हजारी बाग में फिजिक्स की कोचिंग लेने दौरान कोडराम के साथ लगते जिले के छात्रों से मुलाकात हुई, जो इसी प्रकार चीटिंग करते हुए ऑनलाइन खरीददारी करते थे, तथा व्यापक जानकारी हासिल करने उपरांत उसने पंजाब-हरियाणा में कई जगह बैंक अधिकारी बनकर एटीएम, सीवीसी तथा ओटीपी नंबर पूछने की कोशिश की।
लोग जागरुक रहें:-
एसपी आस्था मोदी ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को फोन, एसएमएस, या ईमेल पर अपना जन्मदिन, एटीएम नंबर व पासवर्ड और युजर नेज की जानकारी न दें। कोई भी बैंक ईमेल के माध्यम द्वारा किसी उपभोक्ता की व्यक्तिगत जानकारी ईमेल के माध्यम नहीं मांगता है।