फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एक किलो 21 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

एक किलो 21 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
एक किलो 21 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
एक किलो 21 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

उत्तराखंड में नशा बेचने का धंधा करता था आरोपी
जेल में भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-1 पुलिस के नशा तस्करी निरोधक सेल द्वारा एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 21 ग्राम चरस/सुल्फा तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। वह उत्तराखंड में नशा बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर की अगुवाई में एंटी स्मगलिंग सेल के सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, तिलकराज, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, विक्रम सिंह, शुभकर्ण तथा सरकारी गाड़ी के चालक हवलदार दर्शन सिंह सहित डस्ट गश्त कर रहे थे। एक ठोस जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा कैथल-जींद रोड पर रकबा प्यौदा गांव के नजदीक कैलरम माइनर के पास नाकाबंदी की गई। पुलिस द्वारा लगभग 5 बजे तितरम की तरफ से एक बाइक सवार को रुकवाकर पूछताछ की गई। जिसकी पहचान जोगिंद्र सिंह उर्फ काला निवासी गांव शाहपुर थाना सदर जींद के रूप में हुई। संदेह होने पर डीएसपी सतीश गौतम को बुलाकर उनके समक्ष जोगिंद्र की तलाशी ली गई, तो आरोपी द्वारा पहनी जाकेट व कमीज के नीचे एक पोलिथिन से गोलियों के आकार में 1.21 किलो चरस बरामद हुई। एसपी ने बताया कि थाना तितरम में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे सीआईए-1 पुलिस के एएसआई जोगिंद्र सिंह द्वारा आरोपी जोगिंद्र सिंह को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed