{"_id":"5a0ddddc4f1c1b97678bc044","slug":"101510858204-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में झांकी लगाने पर विवाद, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गली में झांकी लगाने पर विवाद, पिता-पुत्र घायल
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
गली में झांकी लगाने पर विवाद, पिता-पुत्र घायल
कैथल। गांव गढ़ी में गली के अंदर झांकी लगाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने बाप व बेटे पर लाठी व गंडासी से हमला कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़वाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।
गढ़ी गांव के ज्ञान सिंह ने आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई सुखबीर सिंह के प्लाट के पास गांव का एक व्यक्ति मकान बना रहा है। वह जब अपने प्लाट की तरफ गया तो वह व्यक्ति गली में झांकी लगा रहा था। गली उसके पिता ने छोड़ी हुई है। उनकी जगह में जबरदस्ती झांकी लगाने पर जब रोका तो उसने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके भाई पर लाठी व गंडासी से हमला कर दिया। इस हमले में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जब बीच-बचाव में उसका बुजुर्ग पिता बनारसी दास गया तो आरोपियों ने उस पर भी लाठी व गंडासी से वार कर दिए। इस कारण उसके पिता को भी गंभीर चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई।
दूसरे मामले में सेगा गांव में एकञ नशेड़ी बेटे ने पिता की लाठी मारकर टांग तोड़ दी। सिविल अस्पताल में दाखिल चतर सिंह ने आरोप लगाया कि वह पूंडरी में धान की फसल बेचने के बाद घर पर गया था। वहां उसका बेटा पैसे मांगने लगा। जब उसने मना किया तो उसने उस पर लाठी से हमला कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।सदर थाना एसएचओ अमन ने बताया कि गढ़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर सूचना मिलने के बाद जांच के लिए ब्यान लेने के लिए कर्मचारी भेजा गया है। घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।