फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गाय को बचाने के चक्कर में पलटी कार, महिला की मौत, दो बच्चे घायल, पीजीआई रेफर

गाय को बचाने के चक्कर में पलटी कार, महिला की मौत, दो बच्चे घायल, पीजीआई रेफर

Thu, 24 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
गाय को बचाने के चक्कर में  पलटी कार, महिला की मौत, दो बच्चे घायल, पीजीआई रेफर
कार पलटने से महिला की मौत, दो बच्चे घायल, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

कलायत के गांव पिंजूपुरा के निकट गाय को बचाने में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर गांव पिंजुपुरा के नजदीक गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। दो बच्चों सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कलायत पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

जींद जिले के गांव डुमरखां निवासी प्रदीप ने बताया कि उसकी बहन मनीषा की शादी किच्छाना गांव निवासी जगदीप के साथ हुई थी। पिछले काफी समय से बहन व उसका परिवार पंचकूला के पास बटराना में रह रहा है। उसका जीजा चंडीगढ़ में करियाना की दुकान चलाता है। हांसी में उसके मामा के बेटे का जन्मदिवस था तो सुबह उसकी बहन पूरे परिवार के साथ कार में सवार होकर मायके आ रही थी। बहन ने सुबह फोन करके बोला था कि सभी एक साथ जन्मदिवस पर चलेंगे, लेकिन रास्ते में पिंजुपुरा गांव के नजदीक कार के आगे आई गाय को बचाने के चक्कर में कार गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में उसकी बहन की मौत हो गई, जबकि भांजा, भांजी व जीजा को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed