{"_id":"5ebc4fb28ebc3e90807fdcbb","slug":"crime-police-chain-bike-kaithal-news-knl30876267","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव ब्राह्मणीवाला में भी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने महिला के कानों से बाली झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव ब्राह्मणीवाला में भी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने महिला के कानों से बाली झपटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार देर सायं फिर लुटेरों ने गांव ब्राह्मणीवाला में महिला के कानों से बालियां छीन ली। इससे गांव कुराड़ की महिला के दोनों कान बुरी तरह से जख्मी हो गए।
गांव ब्राह्मणीवाला निवासी रोशनी देवी ने बताया कि वह अपने घर से कुछ दूरी पर कीड़े-मकोड़ों के लिए गेहूं का आटा और कुछ दाने डालने के लिए गई थी। रास्ते पर एक मोटर साइकिल पर दो युवक बैठे हुए थे। ज्योंही उसने बाइक पर बैठे युवकों को क्रॉस किया तो उनमें से एक ने उतर कर उसके दोनों कानों से बालियां छीनने का प्रयास किया एक कान की बाली तो उसके हाथ में आ गई पर दूसरा कान बच गया। उसके शोर मचाने पर बाइक पर सवार दोनों युवक भाग गए। उसका शोर सुनते ही परिजन व आसपास के लोग बाहर आए व मामले की जानकारी पुलिस को दी। इससे पहले भी उपमंडल के गांव कुराड और ढूंडवा में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने महिलाओं के कानों से बालियां झपटी हैं।
थाना प्रभारी बिलासा राम ने बताया कि उक्त महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों मामलों की कड़ियों को जोड़कर लुटेरों तक पहुंचने का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि जब तक इन लुटेरों को पुलिस गिरफ्तार नही कर लेती तब तक सायंकाल में महिलाएं अकेले सुनसान जगह पर न जाएं। खेत से चारा लाना हो या फिर गांव में ही कहीं जाना हो सूर्यास्त के बाद महिलाएं अकेली न जाएं। यदि इस मामले में किसी को कुछ भी पता चले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।