{"_id":"687714aefd5d9aa594b9ab64c1c037eb","slug":"crime-news-ktl-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला भ्रूण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला भ्रूण
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवन में बुधवार सुबह पटवार भवन के पास से गुजर रहे नाले में नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पटवार भवन के पास धूप सेंक रहे लोगों ने देखा कि एक सुअर नाले में एक नवजात शिशु के भ्रूण का खा रहा था।
लोगों ने सुअर के मुंह से किसी तरह से भ्रूण को छुड़वाया और उसे नाले से बाहर निकाला। यह एक नवजात लड़के का भ्रूण था। इसकी सूचना बस्ती के लोगों ने सीवन थाने में दी।
एएसआई शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी लेकिन भ्रूण किसने गिराया है, इसके बारे में कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भ्रूण को कैथल अस्पताल भिजवा दिया। मामले की पुष्टि एएसआई शमशेर सिंह ने की है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।