{"_id":"07126d25ba668c116035633e755dfa5c","slug":"crime-news-ktl-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानस ड्रेन पर बीस जगह कब्जे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानस ड्रेन पर बीस जगह कब्जे
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ढांड रोड से शुरू होकर कई प्राइम लोकेशन से गुजर रही मानस ड्रेन पर 20 जगह कब्जे किए गए हैं। प्रशासनिक जांच में यह खुलासा होने के बाद सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता ने 20 कब्जाधारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
शहर में ढांड रोड पर सेक्टर-20 के पास से होते हुए अंबाला रोड, अंबाला रोड से राधा-स्वामी कॉलोनी के निकट से होते हुए सेक्टर 21 के पास से, भगवान परशुराम चौक के निकट से होते हुए, इसके बाद खुराना रोड के निकट से होते हुए अर्जुन नगर, अर्जुन नगर से सिरटा रोड के सामने से होते हुए महाराणा प्रताप चौक, चौक से मानस रोड तक यह ड्रेन जाती है।
जहां मानस रोड स्थित मुख्य ड्रेन में मिल जाती है। करीब पांच किलोमीटर से अधिक के एरिया में कई जगह कब्जे हो चुके हैं। इन कब्जों का पता चलने के बाद प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने खुद पूरी ड्रेन का निरीक्षण कर इस पर हो रहे कब्जों की जानकारी जुटाई थी। उन्होंने अधिकारियों को इस पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए थे।
पुलिस को दी शिकायत में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता हुकम चंद ने बताया कि मानस लिंक ड्रेन को जनस्वास्थ्य विभाग को देखरेख के लिए सौंपा गया है। कुछ समय पहले ड्रेन की निशानदेही करवाई गई थी जिसमें बाउंड्री पिलर व कांटेदार तारे भी लगाया गया था। इसके बावजूद 20 लोगों द्वारा अवैध निर्माण और कब्जा पाया गया है।
आरोपियों में मानस रोड निवासी काला, दुर्गा मंदिर के पास निवासी बलवान, पट्टी कौथ निवासी दिनेश कालड़ा, मानस रोड निवासी अमर सिंह, मानस रोड निवासी पवन कुमार, महाराणा मूर्ति के सामने मानस रोड निवासी राकेश, सिरटा रोड निवासी जोगिंद्र, सिरटा रोड निवासी अर्जुन, सिरटा रोड निवासी महेंद्र सिंह, अर्जुन नगर निवासी गुरनाम सिंह, अर्जुन सिंह निवासी अर्जुन नगर गली नंबर-6, अर्जुन नगर निवासी हरजीत सिंह, डॉ. महेंद्र निवासी अर्जुन नगर, अर्जुन नगर निवासी नफे सिंह एडवोकेट, अर्जुन नगर निवासी कृष्ण, अर्जुन नगर निवासी फते सिंह, गली नंबर चार निवासी अशोक कुमार, पटियाला रोड निवासी दुर्गा ऑयल मिल अशोक शर्मा अब बिट्टू भवेजा, दुर्गा ऑयल मिल रामेश्वर कुमार, खुराना रोड निवासी अतुल कुमार शामिल हैं।
प्रशासन द्वारा हुडा सेक्टर-19 में एक जगह किए जा रहे निर्माण के दौरान करीब नौ फुट जमीन से अवैध कब्जा हटवाया था। वहीं एक अन्य मामले में पहले भी अज्ञात के खिलाफ सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में पिछले सप्ताह ही केस दर्ज किया गया है।
ड्रेन पर कई जगह कब्जे एवं अवैध निर्माण किए गए हैं। इसके संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस से इन कब्जों को हटवाए जाने की मांग की गई है।
हुक्म चंद, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग कैथल।
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता की शिकायत पर 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कहा है कि निशानदेही करवा दें। मौके पर ही कब्जा छुड़वाकर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी, कृष्ण मुरारी।