{"_id":"5dd049528ebc3e549a775066","slug":"crime-kaithal-news-knl119441107","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती और महिला झगड़े के मामले में भड़के प्रजापति समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती और महिला झगड़े के मामले में भड़के प्रजापति समाज के लोग
विज्ञापन
crime
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। झगड़े के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट प्रजापति समाज के लोगों ने शनिवार सुबह करीब दो घंटे तक सब्जी मंडी में जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक मंडी का प्रवेश द्वार बंद रखा। जिस कारण लोगों को परेशानियां हुईं। इसके बाद एसएचओ ने समझा - बुझाकर जाम खुलवाया। बाद में थाने में पंचायत हुई और दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी नई शिकायतें पुलिस थाने में दी है।
प्रजापति समाज के लोग सुबह सात बजे सब्जी मंडी पहुंच गए और प्रवेश द्वार को जाम कर दिया। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि आढ़ती ने महिला को पीटा है और उसके साथ छेड़छाड़ की है। वह सरेआम खुले में घूम रहा है। इतने लोग आए हुए हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला होने के बावजूद प्रशासन कोई सुनवाई नहीं करता। उनकी मांग है कि सरकार महिला को न्याय दिलवाए और आरोपी आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई करे। सुबह सवेरे सब्जी खरीदने के लिए आए लोग प्रदर्शन देखकर वापिस मुड़ने को मजबूर हुए। वहीं कुछ लोगों ने आर-पार खुली दुकानों में से सब्जी मंडी में जाकर सब्जी खरीदी। लोगों ने टेंपो खड़ा करके जाम लगा दिया था।
31 अक्तूबर को हुआ था झगड़ा
घटनाक्रम के अनुसार आढ़ती ने पीड़ित महिला पक्ष से सब्जी के कुछ पैसे लेने थे। जिसमें महिला ने दी शिकायत में कहा था कि इस एवज में आढ़ती ने उनकी बाइक छीन ली। 31 अक्तूबर को मामले की सूचना मिलने पर जब सब्जी विक्रेता की पत्नी एवं बेटा मंडी पहुंचे तो आढ़ती व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला अपना मेडीकल करवाकर ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आढ़ती व अन्य पर मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं की। शुक्रवार को भी लोग इस मामले में एसएचओ से मिले थे और कार्रवाई की मांग की थी। रात भर इंतजार करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण समाज के लोग सुबह-सुबह सब्जी मंडी पहुंचे और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद प्रजापति समाज व आढ़ती एसोसिएशन की एक पंचायत सिटी थाने में हुई। इसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी और शिकायत भी दी। प्रजापति समाज ने मांग रखी है कि मामले में छेड़छाड़ की धारा 354 जोड़ी जाए, वहीं आढ़ती पक्ष ने कहा कि झगड़े में उन्हें भी चोट आई है। उस मामले में भी कार्रवाई की जाए। वहीं आढ़ती पक्ष ने भी पुलिस में शिकायत देकर उनकी मांग पर भी कार्रवाई की मांग की। जिसमें उन्होंने कहा कि भीड़ का दबाव बनाकर छेड़छाड़ जैसा झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करे।
एसएचओ सिटी प्रदीप कुमार ने कहा कि महिला पक्ष की शिकायत अनुसार छेड़छाड़ की धारा भी जोड़ दी गई है। साथ ही आढ़तियों ने भी शिकायत देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पहले केवल रपट दर्ज की गई थी। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।
सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिशन के प्रधान मुकुंद कालड़ा ने कहा कि पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया था। दोनों पक्षों ने इस मामले में शिकायत दी थीं। उसके बाद अब जांच चल रही है। कुछ लोग महिला के पक्ष में आए हुए थे। महिला का कहना है कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। जबकि आढ़ती के पास वीडियो थी। जिसमें दिखाया गया है कि छेड़छाड़ नहीं की गई है।