फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cricket is crazy, our team will become world champion

Kaithal News: क्रिकेट की छाई खुमारी, विश्व विजेता बनेगी टीम हमारी

Sun, 19 Nov 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cricket is crazy, our team will become world champion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। सीधा प्रसारण दिखाने के लिए जिला बार कक्ष में एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। वहां वकील के अलावा अन्य लोग भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह और उनका कहना है कि हम तीसरी बार विश्वविजेता बनेंगे।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान वेद प्रकाश ढुल ने बताया कि क्रिकेट विश्वकप चार वर्ष में होता है। अब तक भारत की टीम दो बार विश्वकप में विजेता रह चुकी है। रविवार को होने वाले मुकाबले में भी भारत की टीम की विजयी होने की खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है। इस मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों व अन्य लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

सभी लोग भगवान से भारत की जीत की दुआ भी कर रहे हैं। भारत ने 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में भारत पहली बार विश्व विजेता बना था और वर्ष 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत विश्व चैंपियन बना है। अब तीसरा बार रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत वर्ल्ड कप विजेता बनने की पूरी आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने टीम इंडिया को दीं शुभकामनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। चंदाना गेट स्थित एसएस बाल सदन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने टीम इंडिया को रविवार को होने वाले क्रिकेट विश्वकप फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। छात्राओं नेटीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। छात्रा दीपिका और अंवेशा ने अपने संदेश में कहा कि पूरे भारत की जनता चाहती है कि भारत की टीम यह कप जीतकर पूरे देश का हौसला बढ़ाए। छात्रा अमनदीप एवं सुहानी ने कहा कि हम सब चाहते है कि हमारी टीम विश्वकप जीते। अगर टीम इंडिया जीतती है, तो दिवाली के बाद एक और दिवाली मनाने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed