फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cows roaming on the streets become a problem

Kaithal News: सड़कों पर घूम रहे गोवंश बने परेशानी

Mon, 27 May 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Cows roaming on the streets become a problem
कैथल। शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश लोगों के लिए परेशानी और जाम का सबब बने हुए हैं। इन पशुओं के शहर की सड़कों पर घूमने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है। वहीं गोवंशो की लड़ाई से भी अक्सर लोग घायल हो जाते है। शहर की कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट उचित व्यवस्था नहीं होने से अंधेरा छाया रहता है और रात में बेसहारा पशुओं की संख्या भी सड़कों पर बढ़ जाती है। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ जाता है और कई बार जाम भी लग जाता है। ग्रामीणों ने भी संबंधित विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन




सीवन के ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि गांव में गोशालाओं की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है। इस कारण अधिक समस्या का सामना ग्रामीणों को करना पड़ता है। गोवंश की समस्या को लेकर जिला प्रशासन से गोशाला संचालकों से कई बार बैठकें भी हो चुकी है। इन बैठकों में गोवंश को सड़कों को हटाने पर चर्चा होती है, लेकिन इस बात आगे नहीं बढ़ पाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए, जिला प्रशासन पर इस समस्या को दूर करने के उचित कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन




सीवन गोशाला सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र कुमार ने कहा कि गोशाला में हो रही आर्थिक संकट को लेकर कई बार जिला प्रशासन को जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई जाती है। इस गुहार पर कई बार आर्थिक सहायता तो मिल जाती है, लेकिन यह आर्थिक सहायता गोशाला में रह रही गोवंश की संख्या के अनुसार नहीं होती है। इस कारण मजबूरन गोशाला संचालकों को गोवंश को गोशाला से छोड़ना पड़ता है। इसके बाद वे सड़कों पर विचरते है। जिला पालिका आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी नगर परिषद व नगरपालिका के अधिकारियों को सड़कों पर बेसहारा गोवंश की समस्या के समाधान के लिए आदेश जारी किए हैं। यदि किसी को इससे संबंधित समस्या है तो वह इसकी लिखित में शिकायत दे। उसका जल्द समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed