फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cows are becoming the cause of accidents on the roads

Kaithal News: सड़कों पर दुर्घटनाओं का सबब बन रहे गोवंश

Mon, 19 Aug 2024 06:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 19 Aug 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Cows are becoming the cause of accidents on the roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश जान की आफत साबित हो रहे हैं। क्योंकि सड़कों पर घूमने वाले गोवंश की समस्या के समाधान को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं। ऐसे में सड़कों से पैदल गुजरने वाले लोगों सहित अन्य वाहन चालकों को अपनी जान की सुरक्षा स्वयं करनी पड़ रही है। एक गोवंश ने पिछले सप्ताह ही शनिवार रात के समय मूल रूप से बिहार निवासी प्रवासी मजदूर ललित को पटक दिया। जिससे उसकी बाजू टूट गई। अब ललित का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।


ललित ने बताया कि उसकी बाजू का ऑपरेशन हुआ है। वह एक ऑपरेशन करवाने के सप्ताह के बाद ही वापस कैथल आया है। जिस पर लाखों रुपये खर्च हुए हैं। ललित ने इस समस्या का जल्द ही समाधान करने की मांग की है। कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। उसके बावजूद प्रशासन गंभीर नहीं है और शहर में सैंकडों की संख्या में बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। बेसहारा गोवंश को पकड़ कर नंदीशाला व गोशालाओं में भेजने के लिए योजना तो बनती है, लेकिन धरातल पर काम नहीं होता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed