फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   couple, room, coal

कमरे में अंगीठी लगाकर सोया था बुजुर्ग दंपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
couple, room, coal
शहर में एक कॉलोनी में कमरे में सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। वहीं पति की तबियत बिगड़ने से अस्पताल में भरती कराना पड़ा। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौत का कारण अंगीठी के कारण ऑक्सीजन का खत्म होना है। दो दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पूर्व गांव नरड़ में गैस गीजर के प्रभाव के कारण एक किशोरी की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार अंबाला रोड पर एक कालोनी निवासी बुजुर्ग व्यक्ति करीब 78 वर्षीय व उनकी पत्नी करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने कमरे में अंगीठी लगाकर सोए थे। देर रात तक पूरे परिवार ने साथ बैठ कर टीवी देखा था और बाद में सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सुबह जब परिजनों ने उन्हें संभाला तो महिला नहीं उठी और बुजुर्ग की हालत भी गंभीर मिली। तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों में से महिला की मौत की पुष्टि कर दी गई जबकि बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि ठंड से बचने के लिए अलाव या अंगीठी जलाना ठीक है, लेकिन इसके लिए हमें विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है। कभी भी ऐसे स्थान पर अंगीठी या अलाव न जलाएं, जहां से हवा क्रॉस नहीं हो सकती। गैस से चलने वाले गीजर को भी कमरे से बाहर लगाना ही ठीक है। उन्होंने कहा कि अगर ठंड ज्यादा है या आप अंगीठी सेंकना जरूरी समझते हैं तो आप उसी समय तक अंगीठी जलाएं, जब तक आप जाग रहे हों। सोते समय कमरे में गर्माहट होने के बाद अंगीठी को बाहर रख दें। साथ ही गैस गीजर का प्रयोग करते समय भी सावधानी बरतें और बॉथरूम को पूरी तरह से बंद ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed