फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Couple caught in honey trap and arrested for demanding 10 lakh extortion money

Kaithal News: हनी ट्रैप में फंसा 10 लाख की रंगदारी मांगने में दंपती काबू

Thu, 08 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Couple caught in honey trap and arrested for demanding 10 lakh extortion money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दुष्कर्म के झूठे केस में हनी ट्रैप रचकर 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में महिला थाने की पुलिस टीम ने एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दंपती ने एक दंत चिकित्सक पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने की धमकी देकर उससे यह रकम मांगी थी। पीड़ित युवक ने महिला थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

उसका कहना था कि एक महिला और उसके पति ने उसे फंसाने की साजिश रची है। महिला पहले दोस्ती करती है, फिर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी देती है। इसी क्रम में महिला ने 10 लाख रुपये की मांग की है। इस मामले में महिला थाने पुलिस की टीम ने दंपती को काबू करने के लिए दंत चिकित्सक को पांच लाख रुपये सौदा तय करने की योजना बनाई। इसके बाद जैसे ही युवक ने 50 हजार रुपये की पहली किस्त दी तो महिला थाना की पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला थाने की पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार करने की योजना बनाकर यह काम किया। महिला थाना प्रभारी वीना रानी ने इसके लिए विशेष टीम का गठन किया। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता आरोपियों को रुपये देने पहुंचा और मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने दोनों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी दंपति पहले भी कई लोगों को इसी तरह हनी ट्रैप में फंसा चुके हैं। महिला खुद को मजबूर या पीड़ित बताकर पुरुषों से संबंध बनाती और बाद में दुष्कर्म या छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी देकर रुपये ऐंठती थी। उसका पति इस पूरे खेल में शामिल होता था और एक ‘संपर्क सूत्र’ के तौर पर बातचीत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई महिला किसी भी पुरुष को झूठे केस में फंसाने या ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है, तो डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे मामलों में तुरंत महिला थाना को सूचित करें। हमारी टीम पूरी सुरक्षा व गोपनीयता के साथ मामले में कार्रवाई करेंगे। -वीना रानी, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed