{"_id":"66566f02ad4b5b39110a9d24","slug":"counting-of-votes-will-take-place-in-rksd-and-ig-college-kaithal-news-c-18-1-knl1004-399619-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी और आईजी कॉलेज में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी और आईजी कॉलेज में होगी मतगणना
Wed, 29 May 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चार जून को होने वाली 18वें लोकसभा आम चुनाव की मतगणना को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रथम रेंडमाइजेशन लघु सचिवालय स्थित कांफे्रंस हॉल में किया। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों गुहला, कलायत, पूंडरी व कैथल की मतगणना के लिए टीम का चयन किया।
रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से भारत निर्वाचन आयोग के सिस्टम पर की गई। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला में लोकसभा के आम चुनाव हो चुके हैं तथा अब चार जून को मतगणना उपरांत नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतगणना के दौरान पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए रेंडमाइजेशन अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत होती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मतगणना के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों को 31 मई को सुबह 9 बजे जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रथम मतगणना प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा द्वितीय मतगणना प्रशिक्षण तीन जून को दिया जाएगा और इसी दिन कर्मचारियों को विधानसभा भी अलॉट कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना टीम में मतगणना सुपरवाईजर, माइक्रो आब्जर्वर व मतगणना सहायक शामिल होंगे। मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर एडीसी एवं पूंडरी एआरओ सी. जया श्रद्धा, एसडीएम एवं कैथल एआरओ सुशील कुमार, एसडीएम एवं गुहला एआरओ कृष्ण कुमार एवं एसडीएम एवं कलायत एआरओ सत्यावान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, चुनाव नायब तहसीलदार सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।