{"_id":"65493dfc0c25cfbab807aea6","slug":"councilors-submitted-complaint-against-the-agency-kaithal-news-c-18-1-knl1004-258774-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पार्षदाें ने एजेंसी के खिलाफ सौंपी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पार्षदाें ने एजेंसी के खिलाफ सौंपी शिकायत
Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खुराना रोड स्थित डंपिंग यार्ड में कचरा उठान में अधिक वजन मामले में अब अब पार्षदाें ने एजेंसी के खिलाफ डीसी प्रशांत पंवार को शिकायत सौंपी है। पार्षदों का कहना है कि उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को सबूत के साथ शिकायत दी है, लेकिन एजेंसी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।
पार्षद मोहन शर्मा, सुशीला शर्मा, महेश व बलजीत सिंह ने बताया कि जिस कंपनी ने कचरा प्रबंधन का टेंडर लिया, उसके कर्मी लगातार 70 से 100 टन अधिक कचरा प्रतिदिन अधिक तौल रहे हैं। इससे नगर परिषद को डेढ़ से दो लाख रुपये की चपत लग रही हैं। इसका पता चल तो मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। कंपनी की तरफ से लगाए वजन करने की मशीन में काफी गड़बड़ी मिली।
एक गाड़ी का तीन बार वजन करवाया तो तीनों बार वजन अलग-अलग था इसके बाद उसी गाड़ी का वजन सीवन रोड पर अमर धर्मकांटा से करवाया तो उसमें 70 किलो का फर्क आया और दूसरी ट्राली के वजन में भारी फर्क था।
विज्ञापन
इसकी शिकायत नगर परिषद की अध्यक्ष व कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक से की तो 72 घंटे गुजर जाने के बाद भी कार्रवाई शुरू नहीं हुई। पार्षदों का आरोप है कि उन डंपरों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी चालक ने कंपनी के अधिकारी व मालिकों के इशारे पर उनकी गाड़ी पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया और जान से मारने का प्रयास किया। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई करके हत्या के प्रयास का केस दर्ज करवाया जाए।