{"_id":"670d87ed5979a8ffd8012456","slug":"could-not-complete-election-duty-kaithal-news-c-18-1-knl1004-499072-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चुनाव में ड्यूटी से नहीं हो पाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चुनाव में ड्यूटी से नहीं हो पाया काम
Tue, 15 Oct 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विधानसभा चुनाव के चलते स्कूलों में यू-डाइस पर अभी तक जानकारी अपलोड नहीं हो पाई। ऐसा हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में अध्यापकों की ड्यूटी के चलते नहीं हो पाया है। अब जल्द ही यू-डाइस पर जानकारी अपलोड करने का काम शुरू किया जाएगा।
स्कूलों में सुविधाओं की जानकारी के लिए केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा मंत्रालय की ओर से यू-डाइस पोर्टल बनाया है। इस पर स्कूल में मौजूद सुविधाओं और सुविधाओं के अभाव की जानकारी डाली जाती है। अधिकारियों के अनुसार इस पोर्टल पर दो चरणों में जानकारी साझा करनी है। एक चरण में जानकारी साझा कर ली गई लेकिन दूसरे चरण की शुरुआत अभी नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि विभाग ने स्कूलों व इनमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यू-डाइस पोर्टल शुरू किया है। इस पर डाटा अपलोड होने के बाद स्कूलों को तो विभागीय योजनाओं का लाभ मिलता ही है। इसके साथ ही विद्यार्थी भी किसी स्कूल में दाखिला लेने से पहले उससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
यहीं नहीं, पोर्टल के माध्यम से अभिभावक स्कूल के बारे में ये भी जान सकते है कि बच्चे के लिए उन्हें किस स्कूल को चुनना चाहिए। इसके लिए स्कूलों को शिक्षकों के अनुभव के लिए भी पोर्टल पर डाटा अपलोड करना जरूरी है।
समग्र शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि स्कूलों की ओर से पहले चरण में पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर ली है। जबकि इस साल विधानसभा चुनाव के चलते व्यस्तता के चलते दूसरे चरण की जानकारी अपलोड नहीं की गई है।