फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona two active case in kaithal

दो ने दी मात, जिले में अब दो एक्टिव केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
corona two active case in kaithal
जिले में सोमवार को दो लोगों ने कोरोना को मात दी। कोई नया मामला सामने नहीं आया। इस समय दो सक्रिय केस बचे हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। दो मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब जिला में 2 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 1 मरीज होम आइसोलेशन में और एक मरीज का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। आम जन को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालना करें।
विज्ञापन

जिले में 11 हजार 242 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 894 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.2 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 9510 व्यक्तियों में से 9509 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिला में सभी पीएचसी और सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। 7 सितंबर तक लाख 84 हजार 373 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। सोमवार को 2683 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक में कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड 48070 तथा कोवॉक्सीन 13090 उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed