फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Corona: The number of passengers on the Delhi route has decreased, the number of buses will decrease

कोरोना : दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या हुई कम, बसों के घटेंगे फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Corona: The number of passengers on the Delhi route has decreased, the number of buses will decrease
Corona: The number of passengers on the Delhi route has decreased, the number of buses will decrease - फोटो : Kaithal
कैथल। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में बढ़ाई गईं पाबंदियों के कारण दिल्ली में बिना पास प्रवेश की अनुमति नहीं है। जिस कारण दिल्ली आवागमन करने वाली बसों में सवारियों की संख्या में कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ बीते सप्ताह से बारिश व सर्दी के चलते बस अड्डे पर पहुंचने वाली सवारियों में करीब 50 फीसदी तक की कमी रही। सवारियां न होने के कारण ही विभाग ने बसों के फेरे कम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विभाग ने कुछ दिन पहले ही यात्री संख्या तो बढ़ने के साथ दिल्ली के लिए बसों के फेरे बढ़ाए थे। इस समय कैथल से दिल्ली जाने के लिए हर 15 से 30 मिनट में बस सर्विस थी, दिनभर में बसें 16 फेरे लगाती थी। लेकिन अब विभाग ने यात्रियों की संख्या घटने के कारण कई फेरे कम करने का फैसला लिया है। कैथल बस अड्डे से दिल्ली जाने के लिए बसें तो हैं, लेकिन सीटिंग के लिए भी पर्याप्त सवारियां नहीं मिल रही। हालांकि इसके पीछे दिल्ली में बढ़ाईं गई पाबंदियों को कारण बताया जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे के बाद ही बसों के फेरे कम किए जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली आने जाने वाली बसों में मिल रही करीब 20 सवारियां
शाम 5 बजे के बाद दिल्ली आवागमन करने वाली 50 सीटिंग बसों में 20 से 25 सवारियां ही मिल रही हैं। यात्री संख्या कम होने के कारण रोडवेज को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इनमें से भी कुछ सवारियां तो करनाल व पानीपत तक ही जाती हैं। रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते यात्रियों की संख्या में कमी आई है। मौसम में बदलाव के कारण भी यात्रियों पर प्रभाव पड़ा है। दिल्ली रूट पर शाम 5 बजे के बाद यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इस कारण से दिल्ली रूट पर बसों का एक फेरा कम हो सकता है। सायं पांच बजे के बाद यात्रियों की संख्या के अनुसार ही बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed