{"_id":"62e58f2a5828165a2d4ac401","slug":"corona-rising-39-cases-found-kaithal-news-knl1163416123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: सावधान! फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एक ही दिन में 39 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: सावधान! फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एक ही दिन में 39 नए मामले आए सामने
Sun, 31 Jul 2022 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:49 AM IST
सार
कैथल जिले का रिकवरी रेट 96.88 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 2.88 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.55 प्रतिशत है। जिले में 14 हजार 653 कोरोना के मरीजों में से 14 हजार 155 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सावधान! कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। कैथल में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 39 केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 126 केस एक्टिव हैं। इनमें 120 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में तथा पांच मरीज नागरिक अस्पताल, एक मरीज शाह अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के नौ केस मिले थे। गुरुवार को 25, बुधवार को 24, मंगलवार को तीन और सोमवार को 13 कोरोना के नए मामले मिल चुके हैं। इन हालातों में डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में 14 हजार 653 कोरोना के मरीजों में से 14 हजार 155 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.88 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 2.88 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.55 प्रतिशत है। होम आईसोलेशन में रह रहे 12679 व्यक्तियों में से 12595 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
डीसी ने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 18 लाख 36 हजार 952 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 9 लाख 16 हजार 250 व्यक्तियों को पहली डोज, 8 लाख 52 हजार 873 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 67 हजार 829 व्यक्तियों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। शनिवार को 880 व्यक्तियों को टीका लगाया।
विज्ञापन