{"_id":"60748c5d8ebc3ec39d614730","slug":"corona-positive-kaithal-news-knl670313108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में डॉक्टर समेत 124 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में डॉक्टर समेत 124 संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों का सोमवार को रिकॉर्ड टूट गया। कोरोना की शुरूआत से लेकर अब तक सोमवार एक ऐसा दिन रहा, जब एक ही दिन में 124 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए। इन व्यक्तियों में जिला नागरिक अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर व एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं। संक्रमित पाया गया डॉक्टर अस्पताल के एआरटी सेंटर में संविदा पर कार्यरत है। इसके अलावा कलायत मंडी में तीन व जिला जेल में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 416 हो गई है। कोरोना की शुरूआत से लेकर अब तक जिले में 5289 संक्रमित व्यक्ति पाए जा चुके हैं। इनमें से 4799 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं, जबकि 75 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। हालांकि सोमवार को 44 व्यक्ति ठीक भी हुए, लेकिन संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या तीन गुणा कम रही। इस समय मौजूद संक्रमितों में से 31 व्यक्तियों को जिला नागरिक अस्पताल में, 355 व्यक्तियों को होम आइसोलेट व 30 व्यक्तियों को अन्य स्थानों पर आइसोलेट किया गया है।
3220 व्यक्तियों को लगाई गई वैक्सीन-सोमवार को जिले में 40 से ज्यादा स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। जिले में 3220 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 2999 व्यक्तियों को वैक्सीन का पहला और 221 को दूसरा टीका लगाया गया। सबसे ज्यादा टीकाकरण पीएचसी किठाना में किया गया, जहां 282 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद पुराने अस्पताल में टीकाकरण करवाने वालों की संख्या 194 रही। अन्य कई स्थानों पर भी 100-100 से ज्यादा व्यक्तियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, उसको देखते हुए हमें सचेत रहने व सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित हिदायतों का पालन करें। मास्क लगाएं और बिना कार्य घरों से बाहर न जाएं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।