फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona pojitive

मंदिर के महंत समेत 59 लोग कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
corona pojitive
corona pojitive - फोटो : Kaithal
लापरवाही और नियमों की लगातार अनदेखी के चलते जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से रोजाना 50 से ज्यादा संक्रमित व्यक्ति जिले में पाए जा रहे हैं। इसी माह में दो बार से 100 से ज्यादा व्यक्ति एक ही दिन में संक्रमित मिल चुके हैं। इतने संक्रमित व्यक्ति मिलने के बावजूद जिलावासी कोरोना से बचाव के नियमों को अनदेखा कर रहे हैं। मंगलवार को भी जिले में 59 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए। संक्रमितों में कलायत के खडालवा मंदिर का महंत भी शामिल है। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया। अब कैथल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 456 हो गई।
विज्ञापन

कोरोना की शुरूआत से लेकर अब तक जिले में 5348 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 4818 ठीक हो चुके हैं, जबकि 75 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। हालांकि मंगलवार को 19 व्यक्ति ठीक भी हुए, लेकिन संक्रमित पाए गए व्यक्तियों की संख्या करीब तीन गुणा ज्यादा रही। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों को क्वारंटीन करने के बाद 1685 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें से 1261 जोन डीनोटिफाई किए जा चुके हैं। इस समय जिले में 424 एक्टिव जोन हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में करीब 60 जगहों पर नागरिकों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया। 4973 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का पहला व दूसरा टीका लगाया गया। पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 4510 रही, जबकि 463 व्यक्तियों ने दूसरा टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बढ़ती महामारी को देखते हुए जिलावासी विशेष सावधानी बरतें। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कर विभाग का सहयोग करें। वैक्सीन ज्यादा से ज्यादा संख्या में लगवाएं। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा वैक्सीनेशन के कार्य में हर दिन तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed