फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Corona killed seven people, 41 were infected

कोरोना ने सात लोगों की जान ली, 41 संक्रमित हुए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Corona killed seven people, 41 were infected
जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक ही दिन में सात संक्रमित व्यक्तियों की जिले में मौत हो गई। यह एक दिन में होने वाली मौतों का अब तक का रिकॉर्ड रहा है। इससे पहले एक दिन में ज्यादा से ज्यादा पांच व्यक्तियों की ही मौत हुई है। वहीं शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। जिले में केवल 41 संक्रमित व्यक्ति पाए गए, जो जिले के लिए थोड़ी राहत की बात है।
विज्ञापन

इन व्यक्तियों की हुई मौत
शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित 7 व्यक्तियों की मौत हुई। इनमें 5 पुरुष व 2 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में 57 वर्षीय आदर्श कॉलोनी पूंडरी निवासी महिला जिसका इलाज अमृतधारा अस्पताल करनाल में चल रहा था, 62 वर्षीय अशोका कॉलोनी निवासी पुरुष, 79 वर्षीय पाडला निवासी महिला, 52 वर्षीय ककहेड़ी निवासी महिला, 84 वर्षीय पूंडरी निवासी पुरुष, 55 वर्षीय नरवलगढ़ निवासी पुरुष जिसका इलाज सरकारी अस्पताल कैथल में चल रहा था व मॉडल टाउन निवासी 91 वर्षीय महिला, जिसका इलाज शाह अस्पताल में चल रहा था, शामिल हैं। शुक्रवार को 89 व्यक्ति ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिले में 7 हजार 376 कोरोना के मरीजों में से 6 हजार 327 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसका प्रतिशत 85.77 है। अब कोरोना के एक्टिव केस 937 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 2 हजार 225 में से 1 लाख 92 हजार 900 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 111 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक 1 लाख 2 हजार 957 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 88 हजार 736 व्यक्तियों को पहली डोज व 14 हजार 221 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। शुक्रवार को कुल 1157 व्यक्तियों को टीका लगाया गया, जिसमें पहली डोज 772 व दूसरी डोज 385 को दी गई। इस समय 3 हजार 750 डोज की व्यवस्था है, जिनमें से कोविशील्ड 1290 व कोवैक्सीन 2460 हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 852 संक्रमित होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। इन व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। जिले में कुल 34 कोविड केयर सेंटर हैं, जिनमें 1410 बेडों की व्यवस्था की गई है। सरकारी व निजी अस्पतालों में कुल 296 ऑक्सीजन बेड, 26 आईसीयू बेड व 17 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल। डीसी सुजान सिंह ने वीकेंड लॉकडाउन होगा या ऑड ईवन से बाजार खोले जाएंगे, इसके लिए शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं तथा गणमान्य व्यक्तियों से समय-समय पर चर्चा व सुझाव लिए जा रहे हैं। जो भी जिला के लिए सभी की सहमति से सुझाव आएंगे, उसी अनुसार आगामी दिनों में फैसले लिए जाएंगे, ताकि आमजन उससे वाकिफ हो और कानून व्यवस्था को बनाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सब्जी मंडी एसोसिएशन ने संडे को मंडी बंद करने का प्रस्ताव दिया है, उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार जो-जो सुझाव जनहित में आते रहेंगे, उन्हें तुरंत लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed