{"_id":"5f5fad8d8ebc3e6dfa15ed59","slug":"corona-kaithal-news-knl442078136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से चार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित चार की मौत हो गई। जिसमें तीन महिलाएं और एक व्यक्ति शामिल है। पांचवें व्यक्ति की जुलाई में मौत हुई थी, जिसे अब अपडेट किया गया है। मरने वाली महिलाओं की उम्र 34 से 50 साल है। जबकि खुराना गांव से एक 34 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। एक व्यक्ति की जुलाई में मौत हुई थी। जिसे अब अपडेट किया गया है। वहीं 61 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कैथल की 35 साल की कोरोना संक्रमित महिला व मानस की ही 80 साल की एक महिला की सोमवार को पीजीआई में मौत हो गई। जिनके शव कैथल लाए जा रहे हैं। इसी प्रकार से गुहला में एक 50 साल की महिला की अग्रोहा में मौत हुई है। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। गांव खरकां के एक 34 साल के व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। जिसका शव कैथल लाया जा रहा है। हुडा निवासी एक व्यक्ति की मौत जुलाई में हुई थी। जिसे अपडेट किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके अलावा आईसीआईसीआई ढांड से एक कर्मचारी, फरल, साकरा, बालाजी कालोनी, रंगलाल मोहल्ला, बालाजी कालोनी, बड़ा कटहड़ा, प्रताप गेट, बड़सीकरी खुर्द, करोड़ा, माता गेट, रेवाड़ जागीर, चीका, सेक्टर 19, खेड़ी गुलाम अली, कलायत, ऋषि नगर, ढांड, रामनगर, शिव नगर, राजौंद, माता गेट, सीवन से 12, भाणा, सेरहधा, फरियाबाद, पूंडरी, रेलवे स्टेशन, लाल प्यौ, महादेव कालोनी, मानस, खरकां, कलायत, बाता, माता गेट कैथल से भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 61 कोरोना संक्रमितों में आशा वर्कर, एक अध्यापिका भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में सोमवार को 61 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामले 1821 हो गए हैं। जिसमें एक्टिव केस 466 हैं और 1241 ठीक हो गए हैं। 87 व्यक्ति सोमवार को रिकवर हुए । अभी तक 27 लोगों की मौत हुई है।
राजौंद में सात कोरोना पॉजिटिव मिले
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सात लोग कोरोना पाजिटिव मिले है। कोरोना जांच के बाद एक पाजिटिव केस को कैथल भेजा ा गया। एस एम ओ डा. संदीप सिंह रोहा ने बताया कि सोमवार को सी एच सी में 45 लोगों के एंटीजन किट से सैंपल लिए गए। जिनमें छह लोग कोरोना पाजिटिव मिले है। उन्होंने बताया कि गांव सेरधा के दो 22 वर्षीय युवक, एक पूंडरी का 67 वर्षीय व्यक्ति, एक जींद का 32 वर्षीय व्यक्ति, एक कैथल का 37 वर्षीय व्यक्ति व राजौंद का 50 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिला है। उन्होंने बताया कि गांव फरियाबाद के भेजे गए सैंपल में एक 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाजिटिव आया है।
117 लोगों के कोरोना टेस्ट में 12 पॉजिटिव मिले
सोमवार को सीवन सरकारी अस्पताल में 117 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए व इसमें से 12 लोग पॉजिटिव मिले। उक्त जानकारी एसएमओ डा. बलविंद्र गर्ग ने दी। डा. बलविन्द्र गर्ग ने कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम इस महामारी का मुकाबला करें। स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें। घर से बाहर तभी निकलें जब बहुत आवश्यक है। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी बनाए रखें।