{"_id":"60a412718ebc3e80d06c4b20","slug":"corona-infection-records-14-deaths-74-new-cases-kaithal-kaithal-news-knl70354874","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से रिकार्ड 14 की मौत, 74 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से रिकार्ड 14 की मौत, 74 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
कैथल। जिले में कोरोना कहर बरपा रहा है। कोरोना संक्रमित 14 लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। यह अब तक का एक दिन में मरने वालों का सबसे अधिक आंकड़ा है। वहीं मंगलवार को 74 नए मामले सामने आए हैं।
डीसी सुजान सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 74 नए केस सामने आए हैं। अब तक 232 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को जिले में कोरोना से 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनमें 9 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में नौच निवासी 30 वर्षीय पुरुष, नानक पुरा कॉलोनी कैथल निवासी 72 वर्षीय पुरुष, खरकां निवासी 78 वर्षीय महिला, टयोंठा निवासी 38 वर्षीय महिला, कसान निवासी 72 वर्षीय महिला शामिल है। इनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था।
इसी प्रकार कैथल निवासी 56 वर्षीय पुरुष और 72 वर्षीय पुरुष ने सिग्नस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिंजूपुरा निवासी 60 वर्षीय पुरुष, रामनगर कैथल निवासी 70 वर्षीय महिला, फतेहपुर निवासी 70 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। इनका इलाज होम आइसोलशन में चल रहा था। अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी 60 पुरुष ने शाह अस्पताल में, कैथल निवासी 59 वर्षीय पुरुष आदेश मेडिकल कॉलेज में, बात्ता निवासी 32 वर्षीय युवक ने पीजीआई चंडीगढ़ में और सीवन निवासी 65 वर्षीय महिला ने जीएमसी पटियाला में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार तक को 60 कोरोना मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिले में 9 हजार 885 कोरोना के मरीजों में से 8 हजार 844 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 809 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 29 हजार 133 में से 2 लाख 18 हजार 786 सैपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट बड़कर 89.04 प्रतिशत हो गया है।
जिले में 826 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। होम आइसोलेशन में रह रहे 8 हजार 374 व्यक्तियों में से 7 हजार 748 ठीक हो चुके हैं। वहीं अभी तक 1 लाख 49 हजार 860 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 26 हजार 616 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 23 हजार 244 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 7 हजार 190 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 4 हजार 240 कोविशिल्ड तथा 2 हजार 950 कोवैक्सीन हैं।