फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Corona-infected two patients died, 10 people positive

कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत,10 लोग मिले पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Corona-infected two patients died, 10 people positive
Corona-infected two patients died, 10 people positive - फोटो : Kaithal
जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोरोना की इस दूसरे साल आई महामारी में मृत्यु दर पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। रविवार को भी दो संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अभी तक कुल 81 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिसमें पहला गांव क्योड़क का 25 वर्षीय व्यक्ति था। जिसे टीवी बी की भी बीमारी थी। वह कोरोना संक्रमित पाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। दूसरे संक्रमित की मौत कलायत के गांव ढुंढवा से है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार कुल 5846 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिसमें से 5248 ठीक हो चुके हैं। दस नए कोरोना पॉजिटिव मामले रविवार को सामने आए हैं। जिले में 527 एक्टिव केस बचे हैं। कुल 81 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत क्षेत्र में कोरोना अपना प्रभाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के साथ साथ कोविड़ रोगियों की मौत के आंकड़े में भी लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को कोरोना से पीड़ित गांव ढुंडवा निवासी सुखपाल सिंह की मौत हो गई। रविवार को कलायत के रामबाग श्मशान घाट में प्रशासन द्वारा मृतक का संस्कार कर दिया गया। अकेले अप्रैल मास में कोरोना से ये आठवीं मौत है। इनमें तीन मौत बात्ता, बालू और ढुंढवा गांव में कोरोना के कारण हुई है। इनके संस्कार की प्रक्रिया भी कोरोना हिदायतों की पालना करते हुए कलायत श्मशान भूमि में पूरी हुई। रामबाग श्मशान समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भट्ट ने बताया कि लगातार हो रही कोरोना से मौतों के कारण से नगर में हर व्यक्ति सहमा हुआ है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रगति ने बताया कि हालांकि कोरोना पीड़ितों के आंकड़े में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है उसके बावजूद भी आम आदमी इस बीमारी को हल्के में ले रहा है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सामाजिक दूरी का पालन ही नहीं हो रहा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना आवश्यकता के घर से बाहर न जाएं यदि जाना भी पड़े तो बिना मास्क लगाए घर से कदम बाहर न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed