{"_id":"5f4e851f8ebc3e527e6caf57","slug":"corona-case-kaithal-news-knl42751684","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका, नर्स व बिजली कर्मी सहित जिले में मिले 55 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापिका, नर्स व बिजली कर्मी सहित जिले में मिले 55 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को 55 कोरोना संक्रमित केस पाए गए। संक्रमितों में 18 महिलाएं और 33 पुरुष शामिल हैं। इनमें से महादेव कॉलोनी में पांच, ऋषिनगर में चार, मोती बाग कॉलोनी में तीन, डोगरा गेट पर दो, चंदाना गेट पर दो, नेहरू गार्डन कॉलोनी में दो, पूंडरी क्षेत्र में तीन व गुहला-चीका क्षेत्र में सात संक्रमित केस पाए गए हैं। इसके अलावा एक-एक संक्रमित केस सिरटा रोड, ऋषिनगर, गांव कुलतारन, आदर्श नगर, खरादिया मोहल्ला, सेठान मोहल्ला, नैना, क्योड़क, पट्टी अफगान, जीटीबी कॉलोनी, प्रताप गेट, बलवंती, नंदकरण माजरा, अमरगढ़ गामड़ी, संगतपुरा, डीएवी कॉलोनी, पिंजूपुरा, बलराज नगर, राजौंद, रोहेड़ा, तारागढ़ व कसान में भी पाए गए हैं।
गांव बलवंति में संक्रमित पाई गई 52 वर्षीय महिला एक स्कूल में अध्यापिका हैं। उसे जिले में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के कारण कोरोना संक्रमण हुआ है। नेहरू गार्डन कॉलोनी में एक बिजली कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जो कैथल में ही किसी संक्रमित के संपर्क में आया है। गांव नंदकरण माजरा में संक्रमित मिला 24 वर्षीय युवक एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वहीं पर किसी संक्रमित व्यक्ति के कारण उसे कोरोना संक्रमण हुआ है। अमरगढ़ गामड़ी में एक 58 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जो स्वर्णकार का काम करता है। राजौंद क्षेत्र में एक आशा वर्कर और एक नर्स भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा जिले में मिले अन्य लोगों को पहले से संक्रमित मिले लोगों के कारण कोरोना संक्रमण हुआ है।
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में अब तक 1126 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से 669 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 445 एक्टिव केस है। मंगलवार को 29 केस रिकवर हुए हैं।
विज्ञापन
राजौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के दौरान एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जबकि सोमवार को मिले तीन कोरोना केस के संपर्क में आने वाली जांच के दौरान एक 25 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई। गांव किठाना पीएचसी में हुई जांच के दौरान एक आशा वर्कर व जाखौली में कार्यरत स्टाफ नर्स पाजिटिव पाई गई। एसएमओ डॉ. संदीप सिंहरोहा ने बताया कि मंगलवार को राजौंद व किठाना में 226 कोरोना टेस्ट किए गए थे जिसमें चार केस पाजिटिव पाए गए। जिसमें एक स्टाफ नर्स, एक आशा वर्कर, आउटसोर्सिग में लगे वार्ड अटेंडेट कोरोना पॉजिटिव मिला है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को राजौंद के जो तीन लोग पाजिटिव मिले थे। उनके संपर्क में आने वाले 100 लोगों की जांच की गई है। जिनमें एक 25 वर्षीय महिला पाजिटिव मिली है। एसएमओ ने बताया कि इनको होम आइसोलेट किया गया है और इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच की जाएगी।
गुहला चीका में 7 केस कोरोना पॉजिटिव के पाए हैं। एसएमओ डॉ. प्रीति गर्ग व डॉक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि गुहला में वार्ड नंबर 13 में 2 केस, हुडा रेजिडेंस कॉलोनी में एक केस, हरनोला गांव में एक, चीका में 2 व गांव अजीमगढ़ में एक केस कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इनमें 4 महिलाएं और 3 पुरुष हैं।
डॉ. प्रीति गर्ग ने बताया कि गुहला-चीका में 67 लोगों का रेपिड पॉजिटिव टेस्ट किया गया, जिनमें से 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।